इंदौर में कार से आना–जाना अब 20 रुपए महंगा, बायपास का टोल बढ़ा, मांगलिया का 25 ही रहेगा

Vishwanath Singh | Mar 31, 2025, 11:19 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर-देवास बायपास और मांगलिया सहित अन्य टोल पर नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। मालूम हो, इससे पहले एबी रोड पर मांगलिया और इंदौर-देवास बायपास पर टोल दरें 29 जनवरी को बढ़ी थीं।

इंदौर में कार से आना अब 20 रुपए तक महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया के टोल रोड़ पर 1 अप्रैल से टोल की दरों में वृद्धि हो रही है। इसके चलते इंदौर से आने और जाने वाली कारों पर लगने वाला टोल कहीं 5 तो कहीं 15 रुपए तक बढ़ रहा है। वहीं, देवास बायपास की ही बात करें तो यहां से गुजरने पर अब कार चालकाें को 5 रुपए बढ़कर 100 रुपए देने होंगे, जबकि मांगलिया वाले टोल से गुजरने पर उन्हें पुराना ही टोल 25 रुपए ही लगेगा। ऐसे में अगर देवास बायपास और इंदौर-अहमदाबाद रुट की बात करें तो तीन टोल को मिलाकर कार चालकाें को अब कुल 20 रुपए ज्यादा देने होंगे।

29 जनवरी को बढ़ाया था पिछली बार टोल

इंदौर-देवास बायपास और मांगलिया सहित अन्य टोल पर नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। मालूम हो, इससे पहले एबी रोड पर मांगलिया और इंदौर-देवास बायपास पर टोल दरें 29 जनवरी को बढ़ी थीं। तीन महीने में दूसरी बार टोल बढ़ाया गया है। बायपास के टोल से गुजरने पर अब कारों को 100 रुपए चुकाना होंगे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में 35 करोड़ की जमीन के लिए हत्या, बिल्डर अनूप कटारिया को जमीन बेचना चाहते थे हत्यारे

ऐसे समझें टोल रेट कहां कितने बड़ेंगे

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला

3 महीने में 35 रुपए बढ़ाया टोल

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के फिनिक्स मॉल में करणी सेना उपाध्यक्ष को धोती पहनकर जाने से रोका, तो 15 पहुंचे

गुजरात से मप्र में आते ही लगता है तीन जगह टोल

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर गुजरात से मध्यप्रदेश में आते ही तीन जगह टोल लगता है। इन तीन स्थानों में बेटमा के पास मेठवाड़ा, धार के आगे दत्तीगांव और नवनिर्मित माछलिया घाट पर टोल रेट 5 से 10 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा

एबी रोड़ पर 15 रुपए तक बढ़े

वहीं आगरा-मुंबई रोड के देवास-ब्यावरा सेक्शन के दो टोल नाकों रोजवास और छापरा पर टोल की दरों में 5 से 15 रुपए तक वृद्धि हुई है। इस मार्ग पर एक टोल एमपीआरडीसी का भी है, जिसकी अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। इसके अलावा खंडवा और मुंबई तरफ के हाईवे के टोल रेट अक्टूबर में बदलते हैं।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • car
  • NHAI
  • toll
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि