इंदौर की सेंट्रल जेल में गुंडे हेमंत यादव और कांग्रेस के पूर्व पार्षद कादरी के बीच विवाद
Sanjay Gupta | May 17, 2026, 11:24 IST
indore central jail clash hemant yadav anwar qadri
इंदौर की सेंट्रल जेल में इस समय गुंडा हेमंत यादव और कांग्रेस का पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत दोनों बंद हैं। जेल में ही दोनों के बीच शनिवार शाम को विवाद हो गया। बात मारपीट और धक्का-मुक्की तक आ गई। जेल प्रशासन ने बीच-बचाव किया।
इंदौर की सेंट्रल जेल में गुंडा और भू-माफिया हेमंत यादव बंद है। यादव ने पैरोल पर आने के बाद एक शराब कारोबारी का अपहरण भी किया था। इसके बाद पैरोल रद्द कर उसे जेल भेज दिया गया था। इसी तरह लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोपी अनवर कादरी है। यह कांग्रेस का पूर्व पार्षद भी है। दोनों जेल में ही बंद हैं।
शनिवार शाम उस समय जेल में विवाद हो गया जब पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत और भू-माफिया (गुंडा हेमंत यादव) आमने-सामने आ गए। मामला धक्का-मुक्की और एक-दूसरे का गिरेबान पकड़ने तक पहुंच गया। जेल प्रहरियों ने आकर बीच-बचाव किया।
बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी पुरानी बात और कहासुनी को लेकर चर्चा हुई थी। फिर यह इस हद तक बढ़ गई कि दोनों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। जेल प्रहरी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया।
हेमंत यादव पर 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। मारपीट, हमला करने और धमकी देने जैसे कई मामले हैं। इसी तरह कादरी पर भी करीब 19 केस दर्ज हैं। इंदौर नगर निगम ने नवंबर 2025 में उसकी पार्षद सदस्यता समाप्त कर दी थी और उसे पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया था।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर जेल में बंद कुख्यात गुंडे हेमंत यादव ने पैर काटकर बेटे की जान बचाने वाले डॉक्टर पर ही करवाया हमला
MP News: इंदौर में गुंडे बेखौफ, जेल में बंद गुंडे हेमंत यादव के जन्मदिन के सीएम, मंत्री के साथ बधाई विज्ञापन
इंदौर न्यूज: पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत जेल में ही रहेगा, विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
मध्य प्रदेश: कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की जमानत होते ही मंदिर में उसके नाम से धमकी
दोनों के बीच जमकर हुआ विवाद
पुराने विवाद के कारण हुआ मामला
कई मामलों में आरोपी हैं हेमंत यादव और कादरी
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर जेल में बंद कुख्यात गुंडे हेमंत यादव ने पैर काटकर बेटे की जान बचाने वाले डॉक्टर पर ही करवाया हमला
MP News: इंदौर में गुंडे बेखौफ, जेल में बंद गुंडे हेमंत यादव के जन्मदिन के सीएम, मंत्री के साथ बधाई विज्ञापन
इंदौर न्यूज: पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत जेल में ही रहेगा, विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
मध्य प्रदेश: कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की जमानत होते ही मंदिर में उसके नाम से धमकी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari