board4
इंदौर में चंदन नगर पार्षद ने मनमानी कर बदल डाले गलियों के नाम, मंत्री पुत्र ने की महापौर को शिकायत, FIR होगी
Vishwanath Singh | Updated:
Sourabh530
विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 के वार्ड 2 चंदन नगर में गलियों के नाम बदलने का मामला गुरूवार को सामने आया है। क्षेत्रीय पार्षद ने मनमानी करते हुए यहां पर सकीना मंजिल रोड, गौसिया रोड, ख्वाजा रोड, हुसैनी रोड, रजा गेट नाम के बोर्ड लगाए।
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 1 के चंदन नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय पार्षद फ़ातमा रफीक ख़ान ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के मनमर्जी से ही गलियों के नाम बदल डाले। इसकी शिकायत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पत्र लिखकर महापौर पुष्पमित्र भार्गव को की है। उसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम चंदन नगर में पहुंची और ताबड़तोड़ इन बोर्ड को हटावाया है।
विधानसभा क्षेत्र क्र.1 के वार्ड 2 चंदन नगर में गलियों के नाम बदलने का मामला गुरूवार को सामने आया है। क्षेत्रीय पार्षद ने मनमानी करते हुए यहां पर सकीना मंजिल रोड, गौसिया रोड, ख्वाजा रोड, हुसैनी रोड, रजा गेट नाम के ना केवल बोर्ड लगाए। बल्कि उस पर नगर निगम का लोगो भी लगा दिया। जिससे रहवासियों व अन्य लोगों को लगे कि यह बोर्ड नगर निगम के द्वारा लगाए गए हैं। इसके लिए पार्षद ने अपने स्तर पर कारीगरों को पकड़ा और सड़क किनारे फुटपाथ पर ही बोर्ड ठोक डाले।
इसको लेकर जब महापौर को शिकायत हुई तब नगर निगम का अमला ताबड़तोड़ मौके पर पहुंचा और इन बोर्ड को उखाड़ डाला और जब्त कर लिया है। कुछ जगह पर तो बोर्ड काफी गहराई तक गाड़े गए थे, जिसके लिए जेसीबी की मदद भी लेनी पड़ी। नगर निगम की टीम जब कार्रवाई करने पहुंची तो मौके पर लाेगों की भीड़ भी जमा हो गई।
यह खबर भी पढ़ें...संसदीय सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बावजूद ये अहम विधेयक हुए पारित
उधर, चंदननगर एरिया में गलियों के नाम बदलने के विवाद पर विजयवर्गीय ने कहा कि इसमें निगम अधिकारियों की भी मिलीभगत है। मैंने निगमायुक्त से उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए उन पर कार्रवाई जरूरी है। सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री को भी इसमें कार्रवाई की मांग के लिए पत्र लिखा है।
https://www.youtube.com/watch?v=MnA4Moao3yo
विजयवर्गीय ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद इसके खिलाफ है। हमारी मूल विचाराधारा और मूल उर्जा हिंदुत्व है। यही हमारे अंदर आग जलाकर रखती है। यह हिंदुत्व की ही आग हैं। कोई ऐसा जिहाद फैलाएगा तो हम सख्ती से निपटेंगे और कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन भी करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी लगातार लैंड जिहाद, लव जिहाद, ड्रग्स पर कार्रवाई कर रहे हैं और यह हमारी प्रेरणा हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि एमआईसी की बिना अनुमति के चंदन नगर क्षेत्र में स्थानीय पार्षद फ़ातमा रफीक ख़ान के द्वारा लगाए गए अवैध रूप से बोर्ड असंवैधानिक है। इस प्रकार के असंवैधानिक प्रक्रिया को करने वाले पार्षद पर एफआईआर करने के निर्देश दिए है। हम उस पार्षद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाएंगे। साथ ही लगाए गए सभी अवैध बोर्ड को हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। लगभग 8 महीने पूर्व भी 10 से ज्यादा बोर्ड को हटाया गया था। अब चार से पांच बोर्ड देखने में आए हैं जिन्हें हटाया गया है।
विधायक गोलू शुक्ला ने दिसंबर 2024 में महापौर से मांग की थी कि शहर के मुस्लिम कॉलोनियों के नाम बदले जाएं। उनका कहना था कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में जबरन कॉलोनी का नाम सरस्वती नगर किया जाए। इसी तरह हाथी पाला ब्रिज का नाम बजरंग सेतु किया जाए। मियां भाई की चाल का नाम बदलकर श्री राम नगर करने का आग्रह किया था। फिरोज गांधी नगर जहां महाराष्ट्रीयन समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। उसका नाम जय मल्हर नगर किया है। यहां दो खातीपुरा चौराहा है, इनमें एक सुखलिया क्षेत्र में आता है और एक हमारे विधानसभा क्षेत्र में है। इस खातीपुरा को रघुनाथ पुरम चौराहा करने का आग्रह किया था।
यह है पूरा मामला
पत्र में यह लिखा विधायक पुत्र ने
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जो पत्र नगर निगम कमिश्नर को लिखा है उसमें बताया कि संज्ञान में आया है कि, चन्दन नगर की कुछ गलियों के नाम बदलकर धर्म विशेष कर दिये गये है। निवेदन है कि परिवर्तित नाम के बोर्ड तुरंत हटाकर पूराने नाम के बोर्ड लगाये जाएं। नाम परिवर्तन में जिन भी अधिकारियों की मिली भगत है उन पर सख्त से सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाएं, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसा कृत्य दोहराने की हिम्मत न करे। हम इस कृत्य को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। यदि उपरोक्त कार्यवाही जल्द से जल्द नहीं की जाती है तो हम इसके खिलाफ उग्र आन्दोलन करेंगे। जिसके जिम्मेदार आप होंगे।
तब कार्रवाई करने पहुंची टीम
board7
निगम अधिकारियोंं पर हो कार्रवाई
https://www.youtube.com/watch?v=MnA4Moao3yo
हिंदुत्व हमारी मूल विचारधारा, यही आग है
यह कहना है महापौर का
विधायक गोलू शुक्ला ने भी ली थी आपत्ति
golu shukla letter
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore