इंदौर में बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली, खेल-खेल में निगल गया था मासूम, फिर जो हुआ वो...

Aman Vaishnav | Apr 11, 2026, 13:20 IST
Share
indore child swallows fish surgery
indore child swallows fish surgery

इंदौर में एक साल के बच्चे ने खेलते समय जिंदा मछली निगल ली। मछली सीधा बच्चे के गले में फंस गई जिससे उसकी सांसें रुकने लगी थी। बच्चे की हालत देख परिजनों को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

अक्सर हम सुनते हैं कि छोटे बच्चों ने खेलते-खेलते कोई सिक्का या कंचा निगल लिया हो, या कोई चीज अटका ली हो, लेकिन इस बार इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक साल के मासूम ने ऐसी चीज अटक ली जिससे उसकी सांसे थमने लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

बच्चे के गले में फंसी मछ्ली

इंदौर में एक अजीबो-गरीब घटना घटी, जहां एक साल के बच्चे के मुंह में खेलते-खेलते छोटी सी मछली चली गई। मछली बच्चे के गले के पिछले हिस्से में फंस गई जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी हालत गंभीर हो गई।

बच्चे के परिजन उसे तुरंत इंदौर एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इमरजेंसी उपचार शुरू किया। ईएनटी विभाग की टीम ने ऑपरेशन करके लगभग 3 इंच लंबी मछली बाहर निकाली।

new-project-2026-04-08t235905217_1775672969-528611
new-project-2026-04-08t235905217_1775672969-528611

जिंदा मछली की हलचल से बच्चे को नुकसान

डॉक्टरों के मुताबिक सबसे बड़ी मुश्किल ये थी कि मछली जिंदा थी। उसकी गलफड़ों और पंखों की हलचल से बच्चे के गले और भोजन नली को नुकसान हो सकता था। ऐसे में ऑपरेशन करना बेहद जोखिम भरा था। एक छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती थी।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

परिजनों का कहना है कि बच्चे की हालत देखकर वे बहुत घबराए हुए थे। उसे सांस लेने में मुश्किल हो रही थी, वो परेशान था और मुंह से खून भी आ रहा था।

ईएनटी विभाग की प्रमुख डॉ. यामिनी गुप्ता ने बताया कि, यह मामला बहुत ही दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण था। इतनी कम उम्र में ऐसा केस मध्य भारत में पहले कभी नहीं देखा गया है। विशेषज्ञों ने बताया कि छोटे बच्चों में ऐसी घटनाएं बहुत खतरनाक हो सकती हैं क्योंकि उनकी सांस की नली बहुत संकरी होती है।
WhatsApp-Image-2026-04-09-at-3.17.40-PM-1-961340
WhatsApp-Image-2026-04-09-at-3.17.40-PM-1-961340

छोटे बच्चों के लिए जरूरी सावधानियां

बच्चों के पास छोटी चीजें जैसे सिक्के या कंचे कभी न रखें। खेलते समय हमेशा किसी बड़े व्यक्ति की निगरानी होना बेहद जरूरी है। बच्चों को छोटे खिलौने देने से पहले उनकी उम्र का ध्यान रखें।

घर में एक्वेरियम या पालतू जीव हों तो विशेष सावधानी बरतें। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बिना देरी किए अस्पताल जरूर पहुंचें।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: बोरवेल में फंसे तीन साल के भागीरथ की मौत, 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच पाया

एमपी न्यूज: कटनी में ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, ठंड से कांप रहा था लावारिस मासूम

अतीक अहमद मरा है गैंग नहीं, एमपी के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी, 10 लाख मांगे

इंदौर चूहा कांड से सीख नहीं ले रहे एमपी के अस्पताल, नवजातों की जान खतरे में डाल रहा सिस्टम!

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • इंदौर एमवाय अस्पताल
  • एमवाय अस्पताल
  • मछली
  • मासूम
  • ईएनटी विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती