सीएम मोहन यादव बोले-यशवंतजी को कुछ लोगों ने धोखा नहीं दिया होता तो वह अंग्रेंजों को तभी भगा देते, निशाने पर आया सिंधिया घराने

Pooja Kumari | Jan 18, 2024, 13:26 IST
Share
सीएम मोहन यादव बोले-यशवंतजी को कुछ लोगों ने धोखा नहीं दिया होता तो वह अंग्रेंजों को तभी भगा देते, निशाने पर आया सिंधिया घराने
सीएम मोहन यादव बोले-यशवंतजी को कुछ लोगों ने धोखा नहीं दिया होता तो वह अंग्रेंजों को तभी भगा देते, निशाने पर आया सिंधिया घराने

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने अप्रत्यक्ष तौर पर सिंधिया घराने पर निशाना साध दिया। डॉ. यादव की मंशा होलकर घराने की तारीफ करना थी।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अप्रत्यक्ष तौर पर सिंधिया घराने पर निशाना साध दिया। डॉ. यादव की मंशा होलकर घराने की तारीफ करना था। उन्होंने मां देवी अहिल्या के शासन का उदाहरण दिया और फिर उनके बाद आए यशवंतराव होलकर का। सीएम ने कहा कि यशवंतराव जी के समय 19 साल में राजवाड़ा तैयार हुआ। उसी बुलंदी के साथ अंग्रेजों को घुटने पर लाकर अपनी ताकत का एहसास कराया, ऐसा होलकर का स्थान है, वह तो दुर्भाग्य होलकर राजवंश का, लड़ाके यशवंतरावजी का आखिर में उनकी कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी कि कुछ लोगों ने उनका साथ नहीं दिया, साथ देते तो मैं गारंटी से कहता हूं कि 1947 की जरूरत ही नहीं पड़ती। यशवंतरावजी के समय ही अंग्रेजों को भगा देते।

इतिहास में दर्ज है सिंधिया के ये करने से घिर गए थे यशवंतराव

यशवंतराव का इतिहास में भारत के नेपोलियन की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने भाई मल्हार राव की मृत्यु के बाद 1797-98 में गद्दी संभाली। अंग्रेजों से अकेले ही लड़ाई लड़ी। साल 1800 के बाद कई बार अपनी मृत्यु पर्यंत तक अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया। वह पहले ऐसे राजा हुए जिन्हें उनके हिसाब से संधि करने के लिए अंग्रेज लालयित थे और इन्हें बराबरी का दर्जा दिया। उन्होंने योजना के साथ 1805 में अंग्रेंजों से संधि कर ली लेकिन वह अंग्रेंजों को बाहर करने के लिए लगे रहे। इसके लिए प्लान बनाया और दौलतराव सिंधिया को पत्र भी लिखा और इतिहास में है कि सिंधिया ने वह पत्र अंग्रेजों को दिखा दिया। पूरा प्लान फेल हो गया। अंग्रेजों को अकेले दम पर मात देने की पूरी तैयारी में जुट गए। इसके लिए उन्होंने भानपुर में गोला बारूद का कारखाना खोला। इसबार उन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ने की ठान ली थी। इसलिए दिन-रात मेहनत करने में जुट गए थे। लगातार मेहनत करने के कारण उनका स्वास्थ्य भी गिरने लगा। लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया और 28 अक्टूबर 1811 ई. में सिर्फ 35 साल की उम्र में वे स्वर्ग सिधार गए।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Scindia
  • सिंधिया
  • Scindia family on target
  • Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
  • निशाने पर आए सिंधिया घराने
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज