इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आज शाम निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
Vishwanath Singh | Aug 13, 2025, 11:51 IST
Sourabh931
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में आयोजित तिरंगा यात्रा में फूलों से सुसज्जित विशेष रथ पर सवार होकर राजबाड़ा से गांधीहाल तक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट के साथ ही जिले के सभी विधायक भी रथ पर सवार होंगे।
भारत की सेना के सम्मान में और देशभक्ति को समर्पित इंदौरमें आज शाम 4 बजे राजवाड़ा से गांधी हाल तक भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रुप से शामिल होंगे। इसके लिए एक विशेष तरह का रथ भी तैयार किया जा रहा है, जिसे फूलों से सजाया जा रहा है। बीजेपी ने इस राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण आयोजन में शहरवासियों से परिवार सहित भाग लेने की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (13 अगस्त) इंदौर में आयोजित तिरंगा यात्रा में फूलों से सुसज्जित विशेष रथ पर सवार होकर राजबाड़ा से गांधीहाल तक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट के साथ ही जिले के सभी विधायक भी रथ पर सवार होंगे। इस विशेष रथ को नगर निगम की वर्कशॉप में तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा इस रथ को तैयार करवाया जा रहा है। नगर निगम वर्कशॉप के प्रभारी मनीष पांडे की देखरेख में यह रथ तैयार किया जा रहा है। आज दोपहर तक इस रथ को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। एक वाहन पर बनाए गए इस रथ में टू लेयर स्टेयर्स हैं। भूमि तल से लगभग 10 फीट ऊंचाई पर इस वाहन में मुख्यमंत्री के खड़े रहने के लिए विशेष प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। इस रथ को फूलों से सजाया जाएगा । इस पर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे।
यात्रा मार्ग और सभा स्थल पर कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। राजवाड़ा पर आमसभा और गांधी हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।
यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के सम्मान में आयोजित की जा रही है। इसके लिए बीजेपी कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि बीजेपी संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ और आम जनता यात्रा में शामिल होगी। साथ ही, शहर के प्रमुख सामाजिक, खेल, व्यापारी, औद्योगिक संगठन, युवा और महिला संगठन भी देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता करेंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के अनुसार, इस यात्रा को लेकर 12 अगस्त को दिनभर तैयारियों की बैठकें हुईं।
ब्रास बैंड और संगीत मंडलियां देशभक्ति के तराने बजाएंगी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थान भी बैंड के साथ शामिल होंगे। स्थानीय व्यापारी दुकानें तिरंगे से सजाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। सैकड़ों मंचों से यात्रा का अभिनंदन होगा।
यह खबर भी पढ़ें...एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, बी.टेक स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई
मुख्यमंत्री के साथ रथ पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती और प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार शामिल होंगे।
फूलों से सजा विशेष रथ हो रहा तैयार
अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में यात्रा
यात्रा में देशभक्ति गीत होंगे
विभिन्न शैक्षणिक संस्थान ब्रास बैंड के साथ देशभक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारी तिरंगे से सजी दुकानों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत करेंगे। विभिन्न समाज और व्यापारी संगठन मंच बनाकर यात्रा का अभिनंदन करेंगे। युवा वर्ग, छात्र-छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब और खिलाड़ी भी विशेष रूप से यात्रा में भाग लेंगे।
तैयारियों के लिए बैठकों का दौर
- सुबह 9:30 बजे प्रमुख सामाजिक संगठनों की बैठक
- 11:00 बजे बीजेपी संगठन की व्यवस्था टोली की बैठक
- महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठक
- 35 मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद
- शाम 4 बजे सियागंज सभागृह में बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक
- 5:30 बजेएसोसिएशंस ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेशकी बैठक
यात्रा में होगी देशभक्ति की गूंज
यह खबर भी पढ़ें...एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, बी.टेक स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई
ये प्रमुख लोग भी रहेंगे मौजूद
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari