लखनऊ अग्निकांड के बाद इंदौर में ऑपरेशन कोचिंग, कैटेलाइजर सहित 23 संस्थान सील

Sanjay Gupta | Jun 23, 2026, 19:53 IST
Share
indore-coaching-center-sealed-fire-safety
Photograph: (the sootr)

लखनऊ कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद इंदौर में जगह-जगह जांच शुरू हो गई है। ऑपरेशन कोचिंग के तहत 23 संस्थान को सील किया गया है। इसमें कैटेलाइजर सहित कई बड़े नाम शामिल है।

इंदौर में जिला प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम द्वारा कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को जांच के बाद 23 संस्थानों को सील किया गया। यह सभी लखनऊ हादसे से सबक लेते हुए किया गया है।

इस तरह हुई छापेमारी

इंदौर प्रशासन, नगर निगम और फायर डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम जगह-जगह जा रही है। सील संस्थान में मुख्य तौर पर 18 कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी हैं। बाकी 5 होटल, रेस्टोरेंट, ऑफिस हैं। गीता भवन स्थित नामी कैटेलाइजर कोचिंग सेंटर में गंभीर सुरक्षा खामियां मिलीं। यहां पर संस्थान का इमरजेंसी एग्जिट बंद था।

9b6365cd-0c7
9b6365cd-0c7

इन पर भी हुई कार्रवाई

केटेलाइजर कोचिंग संस्थान के साथ ही नुकलियम कोचिंग संस्थान, रामानुजन कोचिंग संस्थान, आयाम कोचिंग संस्थान, मक्खन वाला होटल और इकरथ कोचिंग संस्थान को सील किया है। इमरजेंसी एग्जिट बंद मिला है। ऐसे में कोई घटना होने पर कोई बाहर ही नहीं निकल सकता था। कार्रवाई अलंदा लाइब्रेरी, स्टडी आईएएस, माइंड कार्ड कोचिंग, उडान करियर, अड्डा, विनायक, स्टडी आईक्यू, इंस्पायर लाइब्रेरी, पिनाका स्टडी सर्कल, ईरा लाइब्रेरी, गुरुकुल क्लास, श्री जी लाइब्रेरी. सारथी लाइब्रेरी पर भी कार्रवाई हुई।

व्यावसायिक स्थल का भी निरीक्षण

संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटर्स के साथ आवाजाही वाले विविध व्यावसायिक परिसरों का भी निरीक्षण किया। वेदा बिजनेस पार्क, अपोलो एवेन्यू, अपोलो आर्केड आदि भवन में फायर सेफ्टी व्यवस्था जांची गई। कई जगह फायर सिस्टम खराब मिले। मेंटनेस की भी कमी थी। भवन संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।

मल्टी में भी बंद मिले एक्गिट गेट

निरीक्षण के दौरान कई बहुमंजिला इमारतों में इमरजेंसी एग्जिट बंद पाए गए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संस्थान सील किए जा रहे हैं। शपथपत्र देने पर ही समय दिया जाएगा ताकि वह व्यवस्था सुधारें। आगे और भी सख्ती की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

लखनऊ में 15 मौतों के बाद जागा प्रशासन, दृष्टि और मदर्स कोचिंग सेंटर को नोटिस

लखनऊ की कोचिंग में लगी आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल

आसमान से आई मौत: लखनऊ में दूसरी मंजिल से फेंकी सीमेंट की बोरी, शोरूम मैनेजर दर्दनाक मौत

एमपी के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा राम भरोसे, प्रशासन को हादसे का इंतजार!

कोचिंग संस्थानों पर छापा

Tags:
  • इंदौर
  • नोटिस
  • जिला प्रशासन
  • लखनऊ
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • कोचिंग संस्थानों पर छापा
  • कोचिंग संस्थान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा