इंदौर कलेक्टर ने आधी रात को 11 तहसीलदार, 4 एसडीएम बदले, वजह शिकायतें

Sanjay Gupta | Oct 29, 2026, 10:25 IST
Share
इंदौर में कलेक्टर ने काम में लापरवाही और शिकायतों पर आधी रात 4 एसडीएम और 11 तहसीलदारों के प्रभार बदले, लापरवाहों को लूपलाइन भेजा गया।
इंदौर में कलेक्टर ने काम में लापरवाही और शिकायतों पर आधी रात 4 एसडीएम और 11 तहसीलदारों के प्रभार बदले, लापरवाहों को लूपलाइन भेजा गया।

इंदौर कलेक्टर ने मध्य प्रदेश शासन की तर्ज पर आधी रात को अधिकारियों के काम बदल दिए। इसमें अधिकांश वे हैं जिनकी शिकायतें थीं और काम में लीपापोती पाई जा रही थी। हाल ही में राजस्व अधिकारियों की बैठक में भी कलेक्टर ने चेताया था कि अधिकारियों की कमी नहीं है, हटा देंगे।

बताया जा रहा है कि लगातार काम में ढिलाई और शिकायतों के चलते इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा (Indore Collector Shivam Verma) ने यह फैसला लिया है। इसमें 11 तहसीलदार, नायब तहसीलदार प्रभावित हुए हैं और वहीं चार एसडीएम भी बदले गए हैं। बदलाव के साथ संदेश दिया गया है कि काम नहीं करोगे तो बदलने में देरी नहीं की जाएगी। जिन्होंने बेहतर काम किया है उन्हें और अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। शिकायत वाले अधिकारियों को लूपलाइन में भेजा गया है।

एसडीएम क्यों बदले गए

महू एसडीएम राकेश परमार: महू में राकेश परमार को लंबा समय हो गया था। वहीं हाल ही में हाईकोर्ट ने उनकी कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी की थी। एक जमीन केस में बेवजह स्टे हटाने को लेकर विवाद में आए। हाईकोर्ट ने इसमें 50 हजार की कॉस्ट लगाई। द सूत्र ने इस आदेश और केस का खुलासा किया था। इसके बाद उन्हें हटा दिया गया है। कलेक्टोरेट में भी अभी कोई अहम शाखा का काम नहीं दिया गया है।

संयुक्त कलेक्टर रोशनी हुई मजबूत: कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर रोशनी पाटीदार पर फिर भरोसा जताया है। कॉलोनी सेल को अच्छे ढंग से संभालने और बेदाग छवि के कारण उन्हें अब इन कामों के साथ ही बिचौली हप्सी का एसडीएम बनाया गया है। अब वह फील्ड अधिकारी के रूप में भी काम करेंगी।

डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर: राऊ, देपालपुर के साथ ही पहले महू एसडीएम रह चुके विनोद राठौर को एक बार फिर महू एसडीएम बनाया गया है। परमार को हटाने से खाली हुई जगह पर वह आए हैं। राठौर को बीते बदलाव में देपालपुर से हटाकर शाखाओं का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन अब फिर फील्ड में लाया गया है और महू जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

डिप्टी कलेक्टर अजय शुक्ला: लंबे समय से बिचौली हप्सी एसडीएम रहे शुक्ला को फिलहाल कलेक्टोरेट में ही प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन, पेट्रोलियम व एक्सप्लोसिव एक्ट शाखा के काम दिए गए हैं। एक जगह लंबे समय से एसडीएम रहने से बदलाव हुआ है।

मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 5 जिलों को मिले नए एसपी, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी | Major Police Reshuffle in Madhya Pradesh: 5 Districts Get New SPs, Know Who Got What Responsibility
एमपी में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम और बैतूल समेत 5 जिलों के SP भी बदले
29 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। अब नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर में नए एसपी तैनात होंगे। वहीं भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में भी तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को तबादलों का आदेश जारी किया है।
मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। अब नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और आलीराजपुर में नए एसपी तैनात होंगे। वहीं भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में भी तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को तबादलों का आदेश जारी किया है।

भूमाफिया से केस हारने वाले, शिकायत वाले हटाए

वहीं 11 तहसीलदारों के काम में बदलाव किया गया है। इसमें काफी वे थे जो लंबे समय से प्रोटोकॉल शाखा में थे और उन्हें अब राजस्व कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिन्हें हटाया गया है, उसकी अहम वजह शिकायतें और काम में देरी रही है। खासकर जूनी इंदौर तहसील और महू तहसील के अधिकारी बदले गए हैं।

सपना शर्मा: इन्हें जूनी इंदौर तहसीलदार की अहम जिम्मेदारी मिली है। यह पद मुख्यालय तहसीलदार का होता है। अभी यह प्रोटोकॉल शाखा में थीं।

राकेश सस्तिया: हाल ही में अयोध्यापुरी में भूमाफियाओं से प्रशासन केस हारा है, इसमें सामने आया था कि अधिकारियों ने वहां तर्क ही नहीं रखे और एकपक्षीय मामला चला गया। वहीं आईएएस तरुण भटनागर कोर्ट के एक फर्जी आदेश पर ही कब्जा दिलाने के लिए टीम बना दी थी। इन दो कारणों से विदाई हो गई।

योगेंद्र सिंह राठौर: इन्हें नायब तहसीलदार जूनी इंदौर किया है।

अशोक परमार: इन्हें नायब तहसीलदार जूनी इंदौर से हटाकर भू-अभिलेख में किया है। इनके द्वारा एक शराब दुकान व अन्य कब्जाधारी को बेदखली का आदेश किया गया लेकिन कोर्ट में कैविएट ही नहीं लगाई, यह सभी सात दिन में स्टे ले आए। इस तरह जूनी इंदौर तहसील की पूरी टीम बदल दी गई है।

राजेश सोनी: सीनियर तहसीलदार हैं, लंबे समय बाद राजस्व कोर्ट में वापसी हुई है और खुडैल अपर तहसीलदार किया है।

योगेश मेशराम: इन्हें खुडैल से हटाकर देपालपुर में कार्यपालिक अधिकारी बनाया गया है। शिकायतों के चलते इन्हें राजस्व कोर्ट से हटाया गया है।

अनिल पटेल: तहसीलदार बिचौली हप्सी पद से हटाकर खुडैल में कार्यपालिक अधिकारी किया है। लंबे समय से इनकी कार्यशैली की शिकायतें कलेक्टर को मिल रही थीं। इन्हें मौके दिए गए लेकिन काम में और शैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद हटा दिया गया है।

विकास रघुवंशी: इन्हें सांवेर के क्षिप्रा तहसीलदार से अब बिचौली हप्सी तहसीलदार बनाया गया है।

यशदीप रावत: महू में सिमरोल के नायब तहसीलदार पद से लूपलाइन शिकायत शाखा में अटैच किया है।

अखिलेश सरमंडल: इन्हें शिकायत शाखा से अब महू सिमरोल में नायब तहसीलदार किया है।

नागेंद्र त्रिपाठी: मल्हारगंज से एक शिकायत के बाद नायब तहसीलदार पद से हटाए गए त्रिपाठी अभी देपालपुर में कार्यपालिक अधिकारी थे। अब उन्हें फिर मौका दिया है और क्षिप्रा में नायब तहसीलदार किया है।

इन तहसीलदारों को नोटिस

उधर राजस्व बैठक में समीक्षा के बाद कलेक्टर ने कई अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

नारायण नांदेड़ा: कनाडिया तहसीलदार नांदेड़ा हाल ही में पुलिस ड्राइवर फिरोज खान से जुड़ी जमीन के विवादित नामांतरण आदेश से चर्चा में आए थे। अब डायवर्सन शुल्क की वसूली नहीं करने के चलते नोटिस थमाया गया है।

यशदीप रावत: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर काम नहीं करने के चलते महू के सिमरोल नायब तहसीलदार को नोटिस दिया गया है। इन्हें अब पद से भी हटाया गया है।

विवेक सोनी: महू तहसीलदार विवेक सोनी एक बार फिर नए कार्यविभाजन में भी बच गए हैं। लंबे समय से इनके खिलाफ शिकायतें हैं और यह सालों से जमे हुए हैं। राजस्व बैठक में भी इनके मामले सामने आए थे। अब कलेक्टर ने डायवर्सन शुल्क वसूली में लापरवाही पर नोटिस दिया है।

नीरज प्रजापति: हातोद नायब तहसीलदार प्रजापति द्वारा आवेदक का पक्ष सुने बिना ही केस रद्द करने के चलते नोटिस हुआ है। इसे शासकीय काम में लापरवाही माना गया है।

संगीता गोलिया: हातोद तहसीलदार गोलिया को इनके द्वारा भी आवेदक को सुनवाई का अवसर दिए बिना केस रद्द करने के चलते नोटिस हुआ है।

चोखेलाल टांक: नायब तहसीलदार चंद्रावतीगंज को सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही के कारण नोटिस हुआ।

खबर से जुड़े दस्तावेज नीचे देखिए...

Tags:
  • इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा
  • डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर
  • आईएएस तरुण भटनागर
  • संयुक्त कलेक्टर रोशनी पाटीदार
  • नायब तहसीलदार चंद्रावतीगंज
  • इंदौर तहसील
  • पुलिस ड्राइवर फिरोज खान
  • Indore Collector Shivam Verma
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित

By Aman Vaishnav

आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा

By Umeshwari Baghel

विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

By Aman Vaishnav

वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...