इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को अभी उज्जैन भेजें या दिसंबर में, सोच में सरकार, प्रियंक, प्रतिभा और शिवम प्रबल दावेदार

Sanjay Gupta | Aug 11, 2025, 12:24 IST
Share
Indore Collector Ashish Singh Transfer NEWS
Indore Collector Ashish Singh Transfer NEWS

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को जल्द ही उज्जैन संभागायुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने की संभावना है। सरकार उनके इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में व्यापक अनुभव को देखते हुए इसपर विचार कर रही है।

2010 बैच के आईएएस आशीष सिंह की कार्यशैली की मुरीद सरकार उन्हें अब जल्द से जल्द उज्जैन संभागायुक्त के पद की जिम्मेदारी देना चाहती है। पहले भी उन्हें यह जिम्मेदारी देने की बात चली थी लेकिन तब उन्हें सिंहस्थ मेला प्रभारी बनाकर मामले को टाल दिया गया। लेकिन अब सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। कुल मिलाकर सीएम डॉ. मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन को तय करना है कि सिंह को अभी दिसंबर तक इंदौर में ही रखें, जब वह एक जनवरी को सचिव पद पर पदोन्नत हो जाएंगे, या फिर अभी ही संभागायुक्त उज्जैन का जिम्मा सौंपा दिया जाए। कुल मिलाकर अब आशीष सिंह का नाम किसी भी ट्रांसफर लिस्ट में आ सकता है।

सिंह के लिए अभी खाली रखा है संभागायुक्त पद

उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता का कार्यकाल 31 जुलाई तक था। वह रिटायर हो गए और इसके बाद मप्र शासन ने किसी अन्य की नियुक्ति नहीं की। बल्कि वहीं संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ 2012 बैच के प्रमोटी आईएएस रत्नाकर झा को संभागायुक्त का प्रभार दे दिया। कुल मिलाकर सिंह के लिए यह पद अभी रिक्त रखा गया है। हाल ही में सीएम और सीएस स्तर पर सिंहस्थ कामों की हुई समीक्षा से भी सिंह को जल्द लाने की बात उठने लगी है, क्योंकि उच्च स्तर पर लग रहा है कि अभी काम बहुत बाकी है और उस गति से नहीं हो रहे हैं।

खबर यह भी...इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू और दीपक शर्मा दोनों को किया रिलीव

आशीष सिंह ही क्यों

वजह सीधी साफ है कि उनके इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में काम का वृहद अनुभव होने के साथ ही वह सभी को साथ लेकर चलते हैं। वह इंदौर में निगमायुक्त, जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर के साथ ही उज्जैन में कलेक्टर, देवास में कलेक्टर, भोपाल में कलेक्टर जैसे अहम पदों को भी संभालने का अनुभव रखते हैं। सिंहस्थ के दौरान सबसे अहम होगा सभी विभागों में समन्वय और साथ लेकर चलना। यह सिंह की सबसे बड़ी खूबी रहेगी।

सिंह गए तो फिर इंदौर कलेक्टर कौन

अब बैच 2012 या 2013 के आईएएस के ही इंदौर कलेक्टर बनने की संभावना है। साल 2011 बैच को कलेक्टर बनाते हैं तो फिर वह एक साल बाद ही सचिव स्तर पर पदोन्नत हो जाएंगे। सबसे ज्यादा संभावना 2013 बैच की है और इसमें भी इस बैच के टॉपर व धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बड़े दावेदार हैं। इसके पहले उन्हें इंदौर में नगर निगमायुक्त बनाने की भी बात चली थी, तब इसी 2013 बैच के शिवम वर्मा को यह जिम्मेदारी मिली थी। मिश्रा इंदौर कलेक्टर पद के लिए तगड़ी दावेदारी कर रहे हैं। यदि बैच 2012 से दावेदार की बात कहें तो इसमें इंदौर में निगमायुक्त रह चुकीं और अभी रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल का नाम भी दावेदारों में आता है। वहीं 2013 की बैच में प्रियंक के साथ ही इसी बैच के अधिकारी व निगमायुक्त इंदौर शिवम वर्मा का भी पलड़ा भारी दिखता है। बता दें कि अगर प्रतिभा इंदौर कलेक्टर बनीं तो वह अभी तक इंदौर जिले के इतिहास की पहली महिला कलेक्टर होंगी।
खबर यह भी...MP में 9 आईएएस के तबादले, बदले गए 4 जिलों के कलेक्टर, आशीष सिंह को मिला सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार

आईडीए सीईओ में भी अब बदलाव

वहीं लंबे समय से आईडीए सीईओ पद पर बदलाव की अटकलें चल रही हैं। इस पद पर आरपी अहिरवार को लंबा समय हो चुका है और इस दौरान आईडीए ने कई बड़ी सफलताएं पाई हैं। आईडीए की एफडी ही 800 करोड़ रुपए छू रही है और लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट इस दौरान हुए हैं। जानकारी के अनुसार वह किसी बड़े नगर निगम में आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं उनकी जगह इस बार आईएएस को लाने की तैयारी चल रही है। इस पद के लिए कई राज्य प्रशासनिक अधिकारी भी लंबे समय से लगे हैं।

इंदौर के ये IAS भी होंगे ट्रांसफर

  • इंदौर में पदस्थ 2016 बैच के आईएएस अपर कलेक्टर गौरव बैनल का कलेक्टर बनना तय है, जैसे ही कलेक्टर लिस्ट आएगी वह जाएंगे।
  • इंदौर में पदस्थ 2017 बैच के स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह को भी इस पद पर नवंबर माह में तीन साल हो जाएंगे। उनका भी ट्रांसफर संभव है।
  • इसी तरह 2018 के आईएएस व वर्तमान में जिला पंचायत सीईओ सिद्दार्थ जैन को भी इस पद पर अक्टूबर में दो साल हो जाएंगे। ऐसे में वह भी नई लिस्ट में ट्रांसफर हो सकते हैं।
  • इंदौर में अभी एक अपर कलेक्टर का पद 2018 बैच की ज्योति शर्मा के ट्रांसफर के बाद से रिक्त है और रिंकेश वैश्य को प्रभार दिया हुआ है। साथ ही बैनल भी जाएंगे, यानी दो नए अपर कलेक्टर की आमद हो सकती है जिसमें कम से कम एक आईएएस होगा।
  • इसी तरह शहर में स्मार्ट सिटी सीईओ और आईडीए सीईओ पद पर भी नए आईएएस नजर आ सकते हैं।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Indore Collector Ashish Singh | Indore Latest News | Ujjain News | आईएएस संजय गुप्ता | इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा | आईएएस शिवम वर्मा mp ias news | IAS transfer in MP | ias transfer news

Tags:
  • Ujjain News
  • Indore Collector Ashish Singh
  • मोहन यादव
  • IAS transfer in MP
  • Indore Latest News
  • प्रियंक मिश्रा
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • आरपी अहिरवार
  • इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा
  • अपर कलेक्टर गौरव बैनल
  • mp ias news
  • आईएएस संजय गुप्ता
  • आईएएस शिवम वर्मा
  • सीएस अनुराग जैन
  • ias transfer news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती