इंदौर कांग्रेस को अब पार्षद प्रत्याशी चुराने का भी डर, यहां भी डमी प्रत्याशी मैदान में उतारा, सात उम्मीदवार मैदान में
Sanjay Gupta | Aug 28, 2024, 15:50 IST
Municipal Corporation By Election
वार्ड 83 नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने एक नहीं बल्कि, दो प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। इसमें एक मूल प्रत्याशी विकास जोशी है तो वहीं एक डमी प्रत्याशी संजय उर्फ पप्पू मालवीय है।
INDORE : इंदौर कांग्रेस ( Indore Congress ) सहमी हुई है। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी छिन जाने का डर पार्षद तक के चुनाव में साफ दिख रहा है। वार्ड 83 नगर निगम उपचुनाव ( municipal by-election ) के लिए कांग्रेस ने एक नहीं बल्कि, दो प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। इसमें एक मूल प्रत्याशी विकास जोशी ( Vikas Joshi ) है तो वहीं एक डमी प्रत्याशी संजय उर्फ पप्पू मालवीय ( Pappu Malviya ) हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया, इसमें भी डमी प्रत्याशी मोती सिंह पटेल को उतारा, लेकिन उन्हें निर्दलीय फार्म नहीं भरवाने की चूक की। ऐनवक्त पर बम ने कांग्रेस को छोड़ नाम वापस ले लिया और उधर मोती सिंह पटेल का नामांकन फार्म बी नहीं होने से खारिज हो गया। हालत यह हुई कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी ही लोकसभा में नहीं बचा।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर नगर निगम वार्ड 83 के उपचुनाव में BJP ने मालिनी गौड़ की सुनी, जीतू को टिकट
कांग्रेस प्रत्याशी विकाश जोशी ही अधिकृत होंगे, नाम वापस होने पर मालवीय मैदान संभालेंगे। नामांकन जमा कराने के लिए शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
नामांकन के अंतिम दिन बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र राठौर ने भी पर्चा दाखिल किया। राठौर के साथ में विधायक मालिनी गौड़ और बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे भी मौजूद रहे। जीतू राठौर चुनावी वार्ड गुमास्ता नगर से रैली के माध्यम से नामांकन दर्ज कराने पहुंचे। 11 सितंबर को वोट डलेंगे।
वहीं इस बात को लेकर भी बीजेपी में चर्चा चल रही है कि यहां भी पिछड़े वर्ग की चली और सामान्य वर्ग बाहुल्य वार्ड में ओबीसी को टिकट मिल गया। वैश्य समाज बाहुल्य इस वार्ड में लगभग 22 हजार वोटर है। स्वर्गीय कमल लड्ढा माहेश्वरी समाज से आते थे। इस परिवार का ही 20 साल से यहां दबदबा रहा है। यहां लगभग 14 हजार से ज्यादा वैश्य समाज के वोटर हैं। साथ ही दो हजार ब्राह्मण वोट है।
![thesootr]()
उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी विनोद राठौर को कुल सात उम्मीदवारों के आवेदन मिले हैं। इसमें कांग्रेस से विकास जोशी के साथ ही संजय मालवीय ने भी फार्म भरा है। मालवीय ने कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय तौर पर भरा है। इसके साथ ही बीजेपी से जितेंद्र राठौर ने फार्म भरा है। राठौर के लिए प्रस्तावक टिकट के दावेदार अभिषेक लड्डा बने हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से पारस जैन प्रत्याशी है, बसपा से पूजा साहनी है और निर्दलीय के तौर पर योगेंद्र मोर्य और विनोद सिंह सूर्यवंशी ने भी फार्म भरा है।
![sanjay gupta]()
बमकांड के कारण यह किया
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर नगर निगम वार्ड 83 के उपचुनाव में BJP ने मालिनी गौड़ की सुनी, जीतू को टिकट
अधिकृत प्रत्याशी विकास होंगे
बीजेपी प्रत्याशी ने भी भरा फार्म
वैश्य बाहुल्य वार्ड है, ओबीसी को टिकट दिया
पार्षद उपचुनाव में 7 उम्मदीवार, लड्डा बने प्रस्तावक
thesootr
उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी विनोद राठौर को कुल सात उम्मीदवारों के आवेदन मिले हैं। इसमें कांग्रेस से विकास जोशी के साथ ही संजय मालवीय ने भी फार्म भरा है। मालवीय ने कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय तौर पर भरा है। इसके साथ ही बीजेपी से जितेंद्र राठौर ने फार्म भरा है। राठौर के लिए प्रस्तावक टिकट के दावेदार अभिषेक लड्डा बने हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से पारस जैन प्रत्याशी है, बसपा से पूजा साहनी है और निर्दलीय के तौर पर योगेंद्र मोर्य और विनोद सिंह सूर्यवंशी ने भी फार्म भरा है।
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari