विधानसभा रिजल्ट से उठी बात, इंदौर में कांग्रेस कितनी तैयार, नौ विधानसभा उम्मीदवारों की भी तंगी

Sanjay Gupta | May 05, 2026, 14:06 IST
Share
indore congress seat crisis election
indore congress seat crisis election

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद कांग्रेस की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। इंदौर में नौ विधानसभा सीटों पर पार्टी कमजोर दिख रही है। कई दावेदार बीजेपी में जा चुके हैं। इससे उम्मीदवारों की कमी साफ नजर आ रही है।

News In Short

  • चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस पर सवाल उठने लगे हैं।
  • इंदौर की नौ सीटों पर कांग्रेस पार्टी कमजोर दिख रही है।
  • पार्टी के कई सारे नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
  • फिलहाल में उम्मीदवारों की कमी साफ नजर आ रही है।
  • आने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में चिंता बढ़ गई है।

News In Detail

पांच राज्यों के चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर कांग्रेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भले ही केरलम में कांग्रेस की वापसी हुई है, लेकिन बाकी राज्यों खासकर असम में करारी हार हुई है।

अब सवाल मध्यप्रदेश में भी उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। इसके पहले अगले साल 2027 में निगम चुनाव है।

1989 से इंदौर में कांग्रेस का सांसद नहीं

कभी मध्य प्रदेश में लगातार सत्ता में रहने वाली कांग्रेस प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में 66 विधानसभा सीट पर सिमट चुकी है। बीते चुनाव 2023 में तो इंदौर में सूपड़ा साफ हो चुका था। सभी नौ की नौ सीट बीजेपी ले गई थी।

महापौर के जब से सीधे चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस के हाथ जीत नहीं लगी है। लोकसभा में उम्मीदवार ऐन वक्त पर साथ छोड़कर भगोड़ा हो गया। वहीं सांसद की बात ही बेमानी है। साल 1989 से ही इंदौर में कांग्रेस का सांसद नहीं रहा है।

विधानसभा चुनाव लड़ने वाले तो बीजेपी के हो गए

कांग्रेस के हाल इतने बेहाल हैं कि यदि इंदौर की नौ विधानसभा में संभावित टिकट के दावेदारों की बात भी करें तो ढूंढना पड़ेगा। कारण है कि विधानसभा एक में चुनाव लड़ने वाले संजय शुक्ला कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा चुके हैं।

वहीं विधानसभा चार से लड़ने वाले राजा मंधवानी और देपालपुर से लड़ने वाले विशाल पटेल का भी यही हाल है। महू से लड़ने वाले रामकिशोर शुक्ला और यहीं से अंतर सिंह दरबार भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा चुके हैं।

इसके पहले सांवेर से लड़ने वाले तुलसीराम सिलावट तो 2020 में ही कांग्रेस का साथ छोड़ चुके थे। यही नहीं टिकट के कई दावेदार भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इसमें स्वप्निल कोठारी जैसे नाम प्रमुख हैं, जो कांग्रेस से पांच नंबर से कभी टिकट मांगा करते थे।

फिर कौन करेगा कांग्रेस में दावेदारी

इंदौर विधानसभा एक: कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की बात करें तो इंदौर विधानसभा एक से केवल दीपू यादव का ही नाम अभी उभर कर सामने आता है। यह एक बार चुनाव में करारी मात खा चुके हैं और तीसरे नंबर पर रहे थे।

इंदौर विधानसभा दो: विधानसभा दो से फिर ले देकर चिंटू चौकसे हैं, जो बीते चुनाव में एक लाख सात हजार वोट से हार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना चुके हैं।

विधानसभा तीन: इंदौर विधानसभा तीन से पिंटू जोशी के साथ ही पूर्व विधायक अश्विन जोशी हैं। पिंटू बीता चुनाव 2023 का हारे इसके पहले अश्विन जोशी लगातार 2013 व 2018 में हारे थे।

इंदौर विधानसभा चार: विधानसभा चार में फिलहाल कोई दमदार चेहरा नहीं है> सभी हारे हुए नेता बैठे हुए हैं, जो अपना बूथ भी नहीं जीत पाते हैं।

इंदौर विधानसभा पांच: विधानसभा पांच से बीती बार सत्यनारायण पटेल ने चुनाव लड़ा था, लेकिन अब सीट खाली है, क्योंकि वह अब देपालपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। यहां फिर अमन बजाज जैसे युवा का ही नाम उठकर आता है। संभावना यह भी है कि जीतू पटवारी राऊ छोड़कर पांच नंबर में आ जाएं।

विधानसभा राऊ: उधर राऊ में जीतू पटवारी 30 हजार से अधिक वोट से हार चुके हैं। अब वह सीट बदलेंगे या खुद लड़ेंगे तय नहीं है।

देपालपुर विधानसभा: देपालपुर में सत्यनारायण पटेल ही हैं। इसके अलावा एक मोती पटेल भी हैं।

महू: महू में कोई खास चेहरा नहीं है। अंतर सिंह दरबार और शुक्ला दोनों बीजेपी में जा चुके हैं।

सांवेर: सांवेर में रीना बौरासी हैं, जो बीता चुनाव करीब 60 हजार वोट से हार चुकी हैं। अभी मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

सांसद और महापौर के भी ठिकाने नहीं

अब सबसे पहले चुनौती महापौर के चुनाव को लेकर आएगी, क्योंकि जून-जुलाई 2027 में निगम महापौर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पिछले चुनाव में संजय शुक्ला ने महापौर का चुनाव लड़ा था, जो अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अब सवाल ये है कि महापौर का चुनाव कौन लड़ेगा?

इस बार उम्मीद है कि महापौर का पद महिला कोटे में जाएगा, लेकिन कांग्रेस के लिए इस चेहरे को तलाशना आसान नहीं होगा। वहीं लोकसभा चुनाव 2029 में होने हैं, लेकिन 2024 में कांग्रेस का उम्मीदवार अक्षय कांति बम मुश्किल से तय हो पाया था। अब आने वाले चुनाव का उम्मीदवार भी अगर चुनाव के दौरान बीजेपी में चला गया तो कांग्रेस के लिए यह दावेदारी बहुत दूर की बात होगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू

एमपी न्यूज: एमपी से राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन और एल मुरुगन दक्षिण में चुनाव हारे

सिर्फ 1 वोट से जीते TVK नेता श्रीनिवास सेतुपति, मंत्री और चार बार के विधायक को हराया

मध्यप्रदेश न्यूज: मोहन कैबिनेट में किसानों को दालों पर मिलेगा बोनस!

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • लोकसभा
  • विधानसभा चुनाव
  • संजय शुक्ला
  • इंदौर विधानसभा
  • राजा मंधवानी
  • तुलसीराम सिलावट
  • विधानसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज