इंदौर में कांग्रेस की महिला पार्षद (वार्ड 46) शैफू कुशवाहा और उनके पति आकाश को चार लोगों ने जमकर पीट दिया। इसमें तीन युवक और एक युवती बताए जा रहे हैं। मामला रेस्त्रां में खाना खाने के दौरान हुआ। विजयनगर पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया है लेकिन अभी आरोपी अज्ञात हैं।
इस तरह हुआ विवाद
बताया गया है कि सोमवार रात को पार्षद शेफू, पति आकाश के साथ रेस्त्रां गुरुकृपा में खाना खाने गए थे। वहीं पास की टेबल में चार लोग खाना खा रहे थे। चारों मोबाइल पर और आपस में बात करते हुए अपशब्द बोल रहे थे। इसी पर इन्हें पार्षद और पति द्वारा रोका गया। इसी बात पर विवाद हो गया। चारों ने दोनों को जमकर पीट दिया।
रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते को हाईकोर्ट से मिली जमानत
हम कांग्रेस के, तो वो बोले हम बीजेपी के
/sootr/media/media_files/2024/12/10/YQkWfrnMmNEJ5CtwrXoW.jpeg)
विवाद के दौरान पार्षद ने अपना परिचय भी दिया कि वह कांग्रेस से पार्षद है। इस पर चारों ने भी जोश दिखाते हुए कहा कि हम भी बीजेपी के लोग हैं। इसके बाद और मारपीट कर दी। बाद में स्टॉफ ने आकर बीच-बचाव किया। इस दौरान चारों वहां से निकल गए। अपनी बाइक भी वहीं छोड़ गए। रात में सभी पुलिस थाने पहुंचे। वहीं पार्षद राजू भदौरिया व उनके साथ कई लोग भी थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें