इंदौर के पार्षद जीतू यादव वकीलों के साथ पहुंचे थाने, बोले- छवि खराब करने किया बेटे का वीडियो वायरल
Sanjay Dhiman | Oct 23, 2025, 22:04 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के पार्षद जीतू यादव ने एक इंस्टाग्राम चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत बेटे आर्यन यादव का वीडियो वायरल किए जाने को लेकर की गई है। वीडियो दीपावली की रात हुए एक मामूली विवाद से जुड़ा था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा था।
राहुल दवे @ INDORE
इंदौर के पार्षद जीतू यादव अपने वकीलों की टीम के साथ थाने पहुंचे थे। वे बेटे आर्यन यादव को भी अपने साथ परदेशीपुरा थाना लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम चैनल संचालक के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। दीपावली की रात हुए मामूली विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया। पार्षद का आरोप है कि चैनल संचालक ने छवि खराब करने की कोशिश की।
जीतू यादव ने बताया कि दीपावली की रात वे अपने बेटे आर्यन व परिवार के साथ राजवाड़ा स्थित लक्ष्मी माता मंदिर जा रहे थे। इस दौरान राजवाड़ा पर दो पक्षों में विवाद हो रहा था। उनकी गाड़ी पर पत्थर लग गया था। इस पर आर्यन ने उतरकर गाड़ी को देखा। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया।
यह खबरें भी पढ़ें...
BJP प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल की टीम में इंदौर से रणदिवे, डॉ. खरे को पद, बरूआ और चावड़ा को जिम्मेदारी
इंदौर में सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तीन बार भाईसाहब कहा, गोवर्धन पूजा में हुए शामिल
उन्होंने कहा कि इस घटना को गलत तरीके से पेश करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें लिखा गया- ‘कर्मा इज बैक’ और यह दावा किया गया कि पार्षद के बेटे के कपड़े फाड़े गए।
पार्षद यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो वे मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा, "मैं जनता का प्रतिनिधि हूँ। मेरे खिलाफ झूठी बातें फैलाना राजनीति का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसमें परिवार को घसीटना बेहद गलत है।"
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर महाकाल की सेवा में लगे श्यामू पर
इंदौर किन्नर विवाद: जगतगुरु हिमांगी सखी और महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी आमने-सामने
पार्षद कमलेश कालरा से विवाद के चलते जीतू यादव चर्चा में आए थे। इन दोनों पार्षदों के बीच हुए विवाद ने जमकर तूल पकड़ा था और वरिष्ठ नेताओं ने भी मैदान संभाल लिया था। बाद में दोनों के बीच समझौता होने से मामले का पटाक्षेप हुआ था।
इंदौर के पार्षद जीतू यादव अपने वकीलों की टीम के साथ थाने पहुंचे थे। वे बेटे आर्यन यादव को भी अपने साथ परदेशीपुरा थाना लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम चैनल संचालक के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। दीपावली की रात हुए मामूली विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया। पार्षद का आरोप है कि चैनल संचालक ने छवि खराब करने की कोशिश की।
ये हुआ था दीपावली की रात
यह खबरें भी पढ़ें...
BJP प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल की टीम में इंदौर से रणदिवे, डॉ. खरे को पद, बरूआ और चावड़ा को जिम्मेदारी
इंदौर में सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तीन बार भाईसाहब कहा, गोवर्धन पूजा में हुए शामिल
घटना को गलत तरीके से पेश किया
...तो सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर महाकाल की सेवा में लगे श्यामू पर
इंदौर किन्नर विवाद: जगतगुरु हिमांगी सखी और महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी आमने-सामने
पार्षद से विवाद के चलते चर्चा में आए थे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari