इंदौर में सरेराह बदमाशों ने दंपती को पीटा, अपहरण का प्रयास भी, ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग में लगी POLICE को नहीं दिखा
Vishwanath Singh | Aug 10, 2025, 13:12 IST
Sourabh921
भोपाल के होशंगाबाद रोड निवासी प्रदीप यादव (42) अपनी पत्नी नेहा यादव (38) और दो बच्चों के साथ राखी मनाने इंदौर आए थे। रात करीब 9:15 बजे वे अपनी कार (एमपी-04 सीटी 6710) से सत्यसाई चौराहे की ओर मुड़ रहे थे
इंदौर में राखी मनाने आए भोपाल निवासी दंपती के साथ एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार रात बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने मामूली विवाद में पति-पत्नी की पिटाई कर दी, पत्नी से झूमाझटकी की और बच्चों समेत कार अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। हैरानी की बात यह रही कि जब यह घटना हो रही थी तो उसके कुछ ही दूरी पर पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग कर रही थी, लेकिन उन्हें यह सब नहीं दिखा। इसके बाद पीड़ित परिवार जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो थाना क्षेत्र तय करने में भी पुलिस उन्हें 22 घंटे तक भटकाती रही। शुक्रवार की घटना की रिपोर्ट शनिवार शाम को दर्ज की।
भोपाल के होशंगाबाद रोड निवासी प्रदीप यादव (42) अपनी पत्नी नेहा यादव (38) और दो बच्चों के साथ राखी मनाने इंदौर आए थे। रात करीब 9:15 बजे वे अपनी कार (एमपी-04 सीटी 6710) से सत्यसाई चौराहे की ओर मुड़ रहे थे। तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर (एमपी-09 एएल-0003) आई और मामूली कट लग गया।
प्रदीप के अनुसार, वे घटना को नज़रअंदाज़ कर आगे बढ़ गए, लेकिन फॉर्च्यूनर में सवार 4-5 युवक कार पलटाकर वापस आए और उनकी गाड़ी रोक दी। आरोपियों ने प्रदीप से मारपीट की, पत्नी से हाथापाई की और बच्चों सहित कार ले जाने लगे। इस दौरान बच्चे चीखते-रोते रहे, लेकिन हमलावर नहीं रुके। महिला मदद के लिए सड़क पर दौड़ी, तब भीड़ इकट्ठी हुई और आरोपी धमकी देकर भाग निकले।
सामान्य धाराओं में दर्ज किया
आखिर में विजय नगर पुलिस ने धारा BNS-115(2),BNS-296,BNS-351(3) में केस दर्ज किया। परिवहन विभाग के रिकार्ड के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार अनुराधा श्रीवास्तव, मदन मोहन श्रीवास्तव निवासी आरआर केट ट्रेसर फेंटेसी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
इस घटना को लेकर रिटायर्ड स्पेशल डीजी अन्येष मंगल का कहना है कि किसी भी अपराध में थानों की सीमा में उलझना गंभीर लापरवाही है। कानून कहता है कि कोई भी पीड़ित थाने आया है तो घटना कहीं भी हुई हो, पुलिस को पहले उसकी सुनवाई कर उसे मेडिकल अटेंडेंट देनी चाहिए। फिर मौके पर जाकर जांच करनी चाहिए। इस लापरवाही के लिए संबंधी इलाके के डीसीपी और एसीपी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया जाना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें...अमीरों के ICICI Bank में मिनिमम बैलेंस 50000, पैसा निकाला तो भी लगेगा चार्ज
एडिशनल एसपी (सॉ एंड ऑर्डर) अमित सिंह ने कहा कि पीड़ित को थानों की सीमा को लेकर भटकाना गलत है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरी घटना
बच्चे रोते–चीखते रहे, महिला मदद के लिए सड़क पर दौड़ी
22 घंटे तक थानों के चक्कर
रात 10:30 बजे प्रदीप विजय नगर थाने पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें लसूड़िया थाने भेज दिया गया। रात 11:45 बजे लसूड़िया थाने में मौजूद रहे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय सुबह आने को कहा गया। शनिवार दोपहर 12:30 बजे फिर लसूड़िया पहुंचे तो उन्हें दोबारा विजय नगर भेज दिया गया। शनिवार शाम 6:30 बजे विजय नगर थाने में पूरा मामला दोहराने के बाद केस दर्ज किया गया।
सामान्य धाराओं में दर्ज किया केस
तत्काल रिपोर्ट दर्ज करना थी
यह खबर भी पढ़ें...अमीरों के ICICI Bank में मिनिमम बैलेंस 50000, पैसा निकाला तो भी लगेगा चार्ज
यह कहना है पुलिस अफसरों का
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari