इंदौर में कोविड बुलेटिन जारी, एक दिन में 16 मरीज मिले पॉजिटिव, 62 एक्टिव केस

Sanjay Gupta | Jun 14, 2025, 12:20 IST
Share
indore-covid-bulletin
indore-covid-bulletin

इंदौर में कोविड बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें 16 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 62 एक्टिव केस हैं। राज्य सरकार ने कोविड रिटर्न के बाद नई किट की खरीदारी शुरू की है।

इंदौर में कोविड बुलेटिन जारी हुआ है। इसने फिर से शहर में चिंता बढ़ा दी है। यहां एक दिन में पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या सीधे 16 पर पहुंच गई है। वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 62 हो चुकी है। इन सभी का उपचार चल रहा है। हालांकि अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं और लक्षण अधिक गंभीर नहीं हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए...मप्र में कोविड रिटर्न, सरकार ने शुरू की पीपीई किट, RTPCR किट, फेश शील्ड, टेंडर जारी

40 सेंपल में 16 पॉजिटिव

चिंता की बात यह भी है कि पॉजीटिव निकलने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही इनका औसत भी बहुत ज्यादा है। मात्र 40 सेंपल की जांच में 16 पॉजिटिव आए हैं। यानी हर ढाई सेंपल में एक पॉजीटिव। इसके पहले मंगलवार को 22 ने जांच कराई तो इसमें 9 पॉजिटिव आए और बुधवार को 25 ने जांच कराई इसमें 12 पॉजिटिव आए थे।

अभी तक इतने सेंपल पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के कोविड बुलेटिन के अनुसार, एक जनवरी से 13 जून 2025 के दौरान अभी तक 1275 सेंपल की जांच हुई है। इसमें 92 मरीज कोविड पॉजीटिव आए हैं। इसमें से 29 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अभी 62 एक्टिव मरीज हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हुई, इनमें से 40 होम आइसोलेशन पर

नए पीपीई व टेस्ट किट खरीद रही सरकार

प्रदेश सरकार कोविड रिटर्न के बाद 35 लाख किट खरीद रही है इसमें रैपिड टेस्ट किट, पीपीई किट, फेस शील्ड, आरटीपीसीआर जांच किट आदि शामिल है। मप्र पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं। वहीं इसके लिए कंपनियों से 17 जून तक सैंपल मांगे गए हैं। इस सप्लाय किट में यह भी लिखा होगा कि मप्र सरकार के उपयोग के लिए, बिक्री के लिए नहीं।

यह सभी प्रमुख सामान की हो रही है खरीदी-

  • आरटीपीसीआर किट- 9 लाख (इसी की जांच से कोविड की पुष्टि होती है)
  • वायरल आरएनए एक्सट्रैक्शन किट- 9 लाख
  • वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया किट- 9 लाख
  • आरएनए एक्सट्रैक्शन किट- तीन लाख
  • आरएन एक्सट्रैक्शन किट थर्मो फिशर- 3 लाख
  • पीपीई किट- 1 लाख
  • रैपिड एंटीजन टेस्ट किट- 60 हजार
  • फेस शील्ड- 50 हजार
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Indore | Covid | कोरोना पॉजिटिव केस | Positive Cases | इंदौर कोविड बुलेटिन | Indore Covid Bulletin | Health Department

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • Indore Covid Bulletin
  • इंदौर कोविड बुलेटिन
  • Health Department
  • स्वास्थ्य विभाग
  • कोरोना पॉजिटिव केस
  • Covid
  • कोविड
  • Positive Cases
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा