इंदौर में हिस्ट्रीशीटर महिला की झोपड़ी से मिली 1 करोड़ की ब्राउन शुगर, 48 लाख कैश भी बरामद
Vishwanath Singh | Aug 25, 2025, 14:35 IST
Sourabh816 (2)
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमा नाथ अपनी झोपड़ी में नशे का सौदा कर रही है। तीन टीमों और महिला बल के साथ की गई दबिश में पुलिस ने झोपड़ी से 516 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए) बरामद की।
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार चल रहा था। इसकी सरगना हिस्ट्रीशीटर महिला सीमा नाथ (32) पत्नी महेश टोपी को क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान महिला के परिजनों ने पुलिस से झड़प की, जिसके बाद हालात संभालने के लिए स्थानीय थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। आरोपी की झोपड़ी से इतना कैश मिला कि उसको गिनने के लिए पुलिस को नोट गिनने की मशीन बुलानी पड़ी।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमा नाथ अपनी झोपड़ी में नशे का सौदा कर रही है। तीन टीमों और महिला बल के साथ की गई दबिश में पुलिस ने झोपड़ी से 516 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए) बरामद की। इसके अलावा लोहे की कोठियों से 48 लाख 50 हजार रुपए कैश भी मिला, जिसे कपड़ों के बीच छुपाया गया था। देर रात तक पुलिसकर्मी नोट गिनते रहे।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया, जिसका उपयोग ड्रग्स तौलने और टोकन बनाने के लिए किया जाता था। पूछताछ में सीमा ने कबूल किया कि वह अपने साथी रवि काला के साथ सस्ते दामों पर नशे का सामान खरीदती और इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचती थी। सीमा खुद भी नशे की आदी है और अब तक करीब दर्जनभर मामलों में जेल जा चुकी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सीमा कई बार गिरफ्तार होने से बच चुकी है। वह पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े फाड़कर झूठे आरोप लगाने की धमकी देती थी। इसी वजह से पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई से कतराती थी।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के पास मानपुर के क्रिकेट टूर्नामेंट में चली गोलियां, वीडियो में युवक गोली चलाते दिखे, ग्रामीण दहशत में
सीमा नाथ के आपराधिक संबंध भी गहरे हैं। उसके दो भाई चेतन नाथ और अर्जुन नाथ सिरपुर इलाके के चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में शामिल रहे हैं। वहीं, उसका पति महेश टोपी भी नशे के धंधे में सक्रिय है। परिवार की दुश्मनी कुख्यात अपराधी शुभम नेपाली से चल रही है, जिसे कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
516 ग्राम ब्राउन शुगर, 48.5 लाख कैश जब्त
crime branch
ड्रग्स का कारोबार किया कबूल
note
गिरफ्तारी से बचने के लिए करती थी नाटक
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के पास मानपुर के क्रिकेट टूर्नामेंट में चली गोलियां, वीडियो में युवक गोली चलाते दिखे, ग्रामीण दहशत में
परिवार का आपराधिक इतिहास
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman