इंदौर CRIME BRANCH ने गुजरात से बरामद किया 4.80 करोड़ का चोरी गया सोना, ड्राइवर समेत एक और को पकड़ा
Vishwanath Singh | Aug 23, 2025, 16:07 IST
Sourabh699
अहमदाबाद के अंकित गोल्ड ज्वेलर्स के संचालक धर्मेंद्र भाई ने अपना कीमती सोना व्यापारिक दृष्टि से इंदौर भेजा था। इसके लिए उसने अपने मैनेजर सौरभ और भरोसेमंद ड्राइवर मसरू रबारी को जिम्मेदारी सौंपी थी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए मूल्य का चोरी गया सोना बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सोने का वजन लगभग 4 किलो 800 ग्राम बताया जा रहा है। इसकी कीमत लगभग पौने पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है।
अहमदाबाद के अंकित गोल्ड ज्वेलर्स के संचालक धर्मेंद्र भाई ने अपना कीमती सोना व्यापारिक दृष्टि से इंदौर भेजा था। इसके लिए उसने अपने मैनेजर सौरभ और भरोसेमंद ड्राइवर मसरू रबारी को जिम्मेदारी सौंपी थी। योजना के मुताबिक इंदौर आकर सोने के आभूषण स्थानीय व्यापारियों को दिखाए जाने थे।
इसी दौरान 9 जुलाई 2025 को छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में जब मैनेजर सौरभ एक सैलून पर चला गया। तभी मौका पाकर ड्राइवर मसरू रबारी दो बैगों में रखा सारा सोना और गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस वारदात में मसरू के साथ राजस्थान का पेशेवर अपराधी प्रेमपाल सिंह देवड़ा भी शामिल था।
घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर क्राइम ब्रांच हरकत में आई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया। इंदौर पुलिस ने इसमें गुजरात पुलिस की भी मदद ली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजरात से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सोना भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।
बताया गया कि ड्राइवर मसरू रबारी लंबे समय से व्यापारी का भरोसेमंद कर्मचारी था। व्यापारी ने इसी भरोसे पर करोड़ों का सोना इंदौर भेजा था, लेकिन उसी ने साथी अपराधी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।
यह खबर भी पढ़ें...दिसंबर तक पंचायत-निकाय चुनाव होने पर संकट के बादल, अब ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का पेंच
फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि इस वारदात में और कोई व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं।
ऐसे अंजाम दी गई थी वारदात
इसी दौरान 9 जुलाई 2025 को छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में जब मैनेजर सौरभ एक सैलून पर चला गया। तभी मौका पाकर ड्राइवर मसरू रबारी दो बैगों में रखा सारा सोना और गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस वारदात में मसरू के साथ राजस्थान का पेशेवर अपराधी प्रेमपाल सिंह देवड़ा भी शामिल था।
aaropi3
क्राइम ब्रांच ने यूं दबोचे आरोपी
press briefing
व्यापारी का भरोसेमंद ही निकला गद्दार
gold
पुलिस की पूछताछ जारी
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA