इंदौर में चिंटू चौकसे समर्थक क्रॉस FIR पर अड़े, पुलिस बोली फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी

Vishwanath Singh | Updated:
Share
The Sootr
The Sootr

कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार और बुधवार दोनों दिन पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रखी कि दोनाें ही घटनास्थलों पर चिंटू चौकसे मौजूद नहीं थे। इसके लिए पुलिस चिंटू की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करवा सकती है।

इंदौर में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे पर बीजेपी कार्यकर्ता और विधायक रमेश मेंदोला के विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। इसमें बीजेपी के नेताओं ने भंडारी अस्पताल का एक और वीडियो विजयनगर पुलिस और डीसीपी को दिया है, जिसमें भी कपिल के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के आधार पर कपिल के परिजन व बीजेपी नेता चिंटू चौकसे व दो अन्य आरोपियों पर एक और एफआईआर दर्ज करवाना चाहते हैं, लेकिन विजयनगर पुलिस ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि पहले वीडियो की फॉरेंसिक जांच होगी उसके बाद ही इसमें कोई कार्रवाई हो पाएगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी चिंटू की तरफ से क्रॉस एफआईआर कराने की बात कर रही है, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी पहले जांच होने की बात कही है।

चिंटू चौकसे की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल पुलिस को सौंपेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार और बुधवार दोनों दिन पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रखी कि दोनाें ही घटनास्थलों पर चिंटू चौकसे मौजूद नहीं थे। इसके लिए पुलिस चिंटू की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करवा सकती है। अगर पुलिस यह नहीं कर पा रही है तो फिर कांग्रेस स्वयं चिंटू के मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल निकालकर पुलिस को सौंपेगी।

पहले क्रॉस FIR फिर जमानत अर्जी लगाएंगे

चौकसे समर्थक कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे इस पूरे घटनाक्रम में पहले चिंटू की तरफ से क्रॉस एफआईआर कराना चाहते हैं। इसको लेकर वे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनका भी कहना यही है कि पहले सभी तथ्यों की जांच होगी उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, जमानत को लेकर कांग्रेसियों का कहना है कि वे क्रॉस एफआईआर कराने के बाद ही सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी लगाएंगे। वहां से मदद नहीं मिली तो वे हाईकोर्ट जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : CM डॉ. मोहन यादव ने कहा, आतंकवादी डरपोक, भारतीय फौज के सामने आते तो चिथड़े उड़ जाते

क्या है नए वीडियो में और यह लगे आरोप

यह खबर भी पढ़ें...Congress ने जारी किया चिंटू चौकसे का वीडियो | पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

इसके पहले यह आए थे वीडियो-

1-इस घटना में सबसे पहले घायल कपिल पाठक का वीडियो आया जिसमे वह लहू लुहान है

2-फिर दूसरा वीडियो आया हथियार लेकर चौकसे परिवार के लोगों को पाठक के घर के बाहर घूमने का और कार तो तोड़ते हुए

3-इसके बाद रोहन चौकसे का वीडियो कांग्रेस ने जारी किया, पूर्व सीएम दिग्वजिय सिंह ने और कहा कि रोहन का ज्यादा चोट आई, फिर रोहन की फरियाद पर पाठक परिवार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज क्यों नहीं हुआ।

4-फिर चौकसे परिवार और कांग्रेस ने बम फोड़ा, उन्होंने चिंटू चौकसे का 9.32 बजे का वीडियो जारी किया, इसमें वह एक भंडारे में शामिल हुए, इसी समय पर पुलिस ने चौकसे को पाठक परिवार पर हमले का आरोप बनाया है। एक समय पर चिंटू दो जगह कैसे हो सकते हैं

5-अब बीजेपी का यह वीडियो सामने आया, इसमे आरोप है कि पाठक परिवार पर चिंटू चौकसे और अन्य ने अस्पताल में हमला किया।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में बीजेपी के पूर्व पार्षद महेश नीमा से जमीन को लेकर 25 करोड़ की धोखाधड़ी, कलेक्टर के आदेश पर हुई FIR

अभी तक यह हुआ घटनाक्रम

घटनाक्रम 19 अप्रैल की रात 9.30 बजे का है। इसमें पाठक परिवार का आरोप है कि चिंटू चौकसे, उनके बेटे ईशान, उनके बड़े भाई राधेश्याम व उनके पुत्र रोहन व अन्य ने ट्रैक्टर विवाद में घर में घुसकर मारपीट की। उनके हाथ में तलवार, लोहे की रॉड, डंडे के साथ मारपीट की। इसके बाद रात को ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा सक्रिय रहे। रात को ही पुलिस ने पाठक के बयान लिए और 20 अप्रैल की सुबह सात बजकर 22 मिनट पर पुलिस ने केस दर्ज किया और साथ ही चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ सुभाष यादव और रवि प्रजापत भी गिरफ्तार हुए, दोपहर में ही कोर्ट पेश किया गया और सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस पर कांग्रेस भड़क गई और पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताया और इसमें चौकसे के बेवजह फंसाना बताया। वहीं बीजेपी भी हमलावर हुई और चिंटू को आदतन अपराधी बताते हुए पहले भी 11 केस होना बताया। अब बीजेपी ने यह नया वीडियो भी जारी कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे मिलिंद महाजन के नाम से बैंक में ठगी की कोशिश

पुलिस एफआईआर में यह लिखा टाइम और घटना-

एमवायएच में फरियादी कपिल पाठक पिता रमेश कुमार पाठक के बयान पर यह केस हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सी 710 सी सेक्टर सुखलिया इंदौर में 19 अप्रैल को रात साढ़े नौ बजे करीब मेरे घेर पर टैक्टर खड़ा था। मेरे पड़ोस में ईशान पिता चिंटू चौकसे आया और बोला कि इसे हटाओ। हटाने की बात पर मेरे लड़के कपिल पाठक कहा गालियां मत दो। इतने में ईशान घर गया और चिंटू, राधेश्याम, गौरव, रोहन, सुमित ठाकुर, सुभाष यादव, रवि प्रजापत व अन्य लोग डंडा, तलवार, लोहे की राड लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। कपिल को जान से मारने की नियत से मारा। मेरी बहू विनीता पाठक के साथ भी मारपीट की। धमकाया आज तो बच गए जिंदा नहीं बचोगे।

इन सभी पर हुआ है केस

चिंटू चौकसे का साथ ही बेटे ईशान चौकसे, राधेश्याम चौकसे, गौरव चौधरी, रोहन चौकसे, सुभाष यादव, रवि प्रजापत व अन्य अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है।

इन धाराओं में हुआ केस-

बीएनएस की धारा 109, 296, 351(2), 115(2), 333, 324 (4), 191 (2), 191(3) और 190 जैसी आठ धाराओं में केस दर्ज हुआ।



Tags:
  • इंदौर
  • हमला
  • पुलिस
  • एफआईआर
  • चिंटू चौकसे
रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री

By Umeshwari Baghel

रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री
राजस्थान में 992 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 992 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी

By Sanjay Gupta

द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी
राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान BJP में पंचायत चुनाव की हार पर घमासान, सरकार और संगठन के बीच बढ़ी तकरार; बदलाव की तैयारी
पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश

By Jageshwar Prasad

पुलिस की गाड़ी में जाम छलकाते दिखे युवक: जयपुर के SMS थाने की PCR वैन का वीडियो वायरल, डीसीपी ईस्ट ने दिए जांच के आदेश
रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव

By Jageshwar Prasad

इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव