10 रुपए की पानी की बोटल छात्रा को ढाई लाख की पड़ी, एक सिंगल क्लिक से हुआ ये खेल

Aman Vaishnav | Jun 16, 2026, 15:20 IST
Share
पानी की बोटल छात्रा को ढाई लाख की पड़ी
पानी की बोटल छात्रा को ढाई लाख की पड़ी

इंदौर में ऑनलाइन शॉपिंग के बाद रिफंड के नाम पर एक कॉलेज छात्रा से दो लाख 50 हजार रुपए की ठगी हुई। ठगों ने लड़की का मोबाइल हैक कर उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • इंदौर की एक छात्रा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पानी की बोतल ऑर्डर की थी।
  • ठग ने कंपनी का कर्मचारी बनकर रिफंड देने के बहाने UPI लिंक भेजा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही छात्रा का मोबाइल हैक हो गया।
  • ठगों ने छात्रा क पर्सनल फोटो और वीडियो चुरा लिए।
  • बदनामी के डर से छात्रा ने ब्लैकमेलर्स के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए।
  • खाते से पैसे गायब होने पर इस पूरी ठगी का खुलासा हुआ।

पानी की बोतल के ऑर्डर से शुरू हुआ खेल

यह पूरी घटना इंदौर के खजराना थाना इलाके की है। पीड़ित लड़की एक कॉलेज स्टूडेंट है। उसने कुछ दिनों पहले एक ऑनलाइन ऐप या वेबसाइट के जरिए पानी की एक बोतल का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर करने के कुछ ही देर बाद उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले शख्स ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने छात्रा से कहा कि आपके ऑर्डर के पैसे वापस यानी रिफंड किए जाने हैं। छात्रा उसकी मीठी-मीठी बातों में आ गई और जैसा उसने कहा, वैसा करने को तैयार हो गई।

9829d0d0-17b
9829d0d0-17b

एक गलत क्लिक और मोबाइल हुआ हैक

ठगों ने रिफंड की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर छात्रा के मोबाइल पर एक यूपीआई लिंक भेजा। जैसे ही छात्रा ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसका मोबाइल फोन पूरी तरह से हैक हो गया।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने रिमोट एक्सेस के जरिए यानी दूर बैठे-बैठे ही उसके मोबाइल का सारा पर्सनल डेटा उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो अपने कब्जे में ले लिए।

a416fe27-cfc
a416fe27-cfc

बदनामी के डर से दिए पैसे

डेटा चोरी करने के बाद इन शातिर अपराधियों ने अपना असली रंग दिखाया। उन्होंने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ठगों ने धमकी दी कि अगर उसने मांगे गए पैसे नहीं दिए तो उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।

एक आम कॉलेज छात्रा के लिए यह स्थिति बेहद डरावनी थी। लोक-लाज और समाज में बदनामी के डर से वह बुरी तरह सहम गई। उसने पुलिस या अपने घरवालों को कुछ भी नहीं बताया। साथ ही डर के मारे आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में कई किस्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए।

5b7ac79b-82c
5b7ac79b-82c

कॉलेज की फीस भरते समय खुला राज

इस पूरी ठगी का पता तब चला जब छात्रा अपने कॉलेज की फीस जमा करने के लिए बैंक पहुंची। जब उसने वहां अपना अकाउंट चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

छात्रा के के खाते से लगभग दो लाख 50 हजार रुपए गायब हो चुके थे। तब जाकर छात्रा को समझ आया कि वह एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी है। इसके बाद उसने तुरंत अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई और खजराना थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी साइबर सेल

एडिसन डीसीपी (जोन-2) अमरेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

साइबर सेल की टीम उन मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन (UPI ID) की बारीकी से जांच कर रही है, जहां पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

FAQ

  1. UPI लिंक से मोबाइल कैसे हैक होता है?
    ठग एक खास तरह का मैलवेयर लिंक (Malware Link) भेजते हैं जो क्लिक करते ही फोन में रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देता है। इससे आरोपी दूर बैठे आपके फोन की पूरी स्क्रीन देख सकते हैं और डेटा चुरा सकते हैं। असली UPI पेमेंट के लिए कभी भी किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं होती।
  2. साइबर ठगी होने पर तुरंत क्या करें?
    तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और बैंक को भी सूचित करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी, ट्रांजेक्शन रोकने की संभावना उतनी ज्यादा होगी। नजदीकी पुलिस थाने में भी लिखित शिकायत जरूर दर्ज कराएं।

ये खबरें भी पढ़िए...

साइबर ठगी: केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग

एमपी में साइबर क्राइम: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब

भोपाल में साइबर फ्रॉड का आतंक, कुछ दिनों में ही करोड़ों की ठगी, तीन दिन में 45 एफआईआर

एमपी में साइबर अपराध का आतंक, एक साल में 581 करोड़ रुपए ठगे

Tags:
  • इंदौर
  • एमपी में साइबर क्राइम
  • साइबर फ्रॉड
  • साइबर अपराध
  • साइबर सेल
  • साइबर ठगी
  • साइबर ठग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती