इंदौर के डेली कॉलेज की अनोखी पहल, बच्चों के लिए आई टॉय ट्रेन, क्लास में अब रोबोट टीचर
Jitendra Shrivastava | Jun 27, 2025, 20:12 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर के डेली कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में दो नई पहल की हैं। पहली पहल में स्कूल ने जूनियर बच्चों के लिए टॉय ट्रेन शुरू की है। दूसरी पहल में, सीनियर क्लासेस के लिए रोबोट टीचर को शामिल किया गया है।
INDORE. पढ़ाई को दिलचस्प और भविष्य के अनुकूल बनाने की दिशा में इंदौर डेली कॉलेज ने दो बड़ी और अनोखी पहल की है। स्कूल ने अपने जूनियर सेक्शन के बच्चों के लिए टॉय ट्रेन शुरू की है। सीनियर क्लासेस में रोबोट टीचर को पढ़ाने के काम में शामिल किया है। यह दोनों पहल देश में शिक्षा के नए युग की शुरुआत मानी जा रही हैं।
मध्यप्रदेश इंदौर केडेली कॉलेज की प्राचार्य डॉ.गुनमीत बिंद्रा ने कहा, हम मानते हैं कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यह एक ऐसी यात्रा होनी चाहिए जिसमें आनंद, कल्पनाशक्ति और भविष्य की तैयारी तीनों शामिल हों। जूनियर स्कूल के लिए शुरू की गई टॉय ट्रेन पहली नजर में तो बच्चों के खेलने की चीज लगती है, लेकिन इसके पीछे सोच है बच्चों की पूरी मानसिक और सामाजिक वृद्धि की।
ट्रेन के सफर के दौरान बच्चे न सिर्फ चलना-फिरना सीखते हैं, बल्कि शब्दों, दिशाओं, और घटनाओं को भी समझते हैं। इसके जरिए बच्चे नई-नई भूमिकाएं निभाते हैं, कोई ड्राइवर बनता है, कोई कंडक्टर, कोई यात्री।
डेली कॉलेज सीनियर क्लासेस में ऐसा रोबोट टीचर लेकर आया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलता है। यह इंसानों जैसा दिखता है, बोलता है, समझता है और बच्चों के सवालों के जवाब देता है। हालांकि ये रोबोट, इंसान टीचर्स की जगह नहीं लेता, बल्कि उन्हें सहयोग करता है।
![indore-daily-college]()
thesootr links
मध्यप्रदेश इंदौर केडेली कॉलेज की प्राचार्य डॉ.गुनमीत बिंद्रा ने कहा, हम मानते हैं कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यह एक ऐसी यात्रा होनी चाहिए जिसमें आनंद, कल्पनाशक्ति और भविष्य की तैयारी तीनों शामिल हों। जूनियर स्कूल के लिए शुरू की गई टॉय ट्रेन पहली नजर में तो बच्चों के खेलने की चीज लगती है, लेकिन इसके पीछे सोच है बच्चों की पूरी मानसिक और सामाजिक वृद्धि की।
ट्रेन के सफर के दौरान बच्चे न सिर्फ चलना-फिरना सीखते हैं, बल्कि शब्दों, दिशाओं, और घटनाओं को भी समझते हैं। इसके जरिए बच्चे नई-नई भूमिकाएं निभाते हैं, कोई ड्राइवर बनता है, कोई कंडक्टर, कोई यात्री।
टॉय ट्रेन के फायदे...
- बौद्धिक विकास: दिशा, अनुक्रम और कारण-परिणाम की समझ।
- भाषा विकास: रोजमर्रा के शब्दों का व्यवहारिक प्रयोग।
- शारीरिक गतिविधि: संतुलन और चढ़ने-उतरने की क्रिया।
- सामाजिक स्किल्स: समूह में काम करने की आदत।
- कल्पनाशीलता: कहानी और अनुभव बनाना।
भविष्य की क्लास आज की हकीकत
कैसे बच्चों की मदद करता है रोबोट...
indore-daily-college
- हर बच्चे के हिसाब से स्पीड और समझ के साथ पढ़ाना।
- इंटरेक्टिव क्लास, जैसे क्विज, वीडियो और एक्टिव बातचीत।
- बच्चों से सीधे संवाद और फीडबैक। खास बच्चों के लिए ऑडियो-वीडियो टूल्स।
- शर्मीले बच्चों को खुलकर बोलने में मदद।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- राजास्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava