कॉलेज लाइफ एन्जॉय के नाम पर लड़कियों को उकसाने वाली छात्रा सस्पेंड, जांच जारी

Anjali Dwivedi | Feb 27, 2026, 20:00 IST
indore-davv-student-expelled
इंदौर में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने छात्रा को हॉस्टल से निकाल गिया है। वह हॉस्टल की लड़कियों को बॉयफ्रेंड बनाने के लिए उकसाती थी। साथ ही कहती थी कि उनके साथ घूमो और कॉलेज लाइफ एंजॉय करो।

News In Short

इंदौर के DAVV स्थित गर्ल्स हॉस्टल से डेटा साइंस की छात्रा को संदिग्ध गतिविधियों के कारण निकाला गया।



आरोपी छात्रा पर अन्य लड़कियों को अनजान लड़कों से बात करने और बॉयफ्रेंड बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप है।



हॉस्टल की 5 छात्राओं ने लिखित शिकायत कर छात्रा की करतूतों का खुलासा हुआ।



वार्डन को छात्रा के सामान की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स मिले हैं।



News In Detail

Indore. इंदौर के फेमस देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डेटा साइंस फर्स्ट ईयर की एक छात्रा को संदिग्ध गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।



आरोप है कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। यह छात्रा हॉस्टल की लड़कियों को कॉलेज लाइफ एन्जॉय करने के नाम पर छात्राओं को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही थी। इस घटना के बाद से हॉस्टल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।



हॉस्टल की 5 छात्राओं ने खोली पोल

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हॉस्टल की पांच छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से लिखित शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि आरोपी छात्रा उन पर बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लगातार मानसिक दबाव (गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा) बना रही थी। वह बार-बार लड़कियों को उकसाती थी कि बिना बॉयफ्रेंड के कॉलेज लाइफ बेकार है।



छात्राओं ने बताया कि वह अक्सर मोबाइल ऐप्स के जरिए अनजान युवकों से वीडियो कॉल करती थी। साथ ही दूसरी लड़कियों को भी उन अजनबियों से बात करने के लिए मजबूर करती थी।



कमरे से मिलीं आपत्तिजनक चीजें

छात्राओं की शिकायतों के बाद हॉस्टल वार्डन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्रा के कमरे और सामान की तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान छात्रा के पास से कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। इन सबूतों के मिलने के बाद प्रशासन का शक और गहरा गया है कि यह केवल एक छात्रा की मनमानी नहीं, बल्कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।



यूनिवर्सिटी प्रशासन का कड़ा एक्शन

यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. आरके सिंघई ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी छात्रा को न केवल हॉस्टल से बाहर निकाला गया है, बल्कि उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। कुलगुरु ने आदेश दिए हैं कि कैंपस के भीतर किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्राओं के भविष्य और उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं होगा।



5 सदस्यीय जांच कमेटी करेगी खुलासा

पूरे मामले की तह तक जाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी छात्रा किसी संगठित गिरोह के लिए काम कर रही थी? कमेटी यह भी पता लगाएगी कि क्या हॉस्टल की कुछ और छात्राएं भी इसके जाल में फंस चुकी हैं। कुलगुरु डॉ. आरके सिंघई ने भरोसा दिलाया है कि कमेटी की रिपोर्ट आते ही पुलिस में कानूनी कार्रवाई भी दर्ज कराई जा सकती है।



ये खबरें भी पढ़ें...



मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा: मेट्रो शहर के लिए थी ही नहीं, यह थोपी गई, मास्टर प्लान 1.5 साल से बना रखा



मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को क्यों याद आए संत कबीर दास, क्या खुद से नाराज हैं?



इंदौर के स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका



दसवीं के बाद 5वीं-8वीं के पेपर लीक, टेलीग्राम पर बिक रहे पेपर, विभाग बेखबर





Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा
  • हॉस्टल
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय