इंदौर में पोस्टेड IPS सुनील मेहता छोड़ेंगे नौकरी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

Sanjay Gupta | Jul 04, 2026, 13:39 IST
Share
indore dcp ips sunil mehta apply for vrs
indore dcp ips sunil mehta apply for vrs

इंदौर में पदस्थ आईपीएस सुनील मेहता अब नौकरी छोड़ रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया है। हालांकि अभी मुख्यालय से यह मंजूर नहीं हुआ है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • आईपीएस सुनील मेहता ने वीआरएस के लिए आवेदन दिया है।
  • वे फिलहाल इंदौर जोन 4 में डीसीपी पद पर हैं।
  • मुख्यालय से अभी वीआरएस आवेदन को मंजूरी नहीं मिली है।
  • मेहता ने व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों को वजह बताया है।
  • वर्ष 2023 में उन्हें इंडियन पुलिस मेडल मिला था।
इंदौर में पदस्थ आईपीएस सुनील मेहता अब नौकरी छोड़कर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Retirement) ले रहे हैं। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया है। मेहता राज्य पुलिस सेवा से चयनित हुए और साल 2016 बैच के प्रमोटी आईपीएस बने थे। मई 2026 में ही वह इंदौर जोन 4 डीसीपी पद पर पदस्थ हुए। इसके पहले ग्रामीण इंदौर में एसपी पद पर थे।

ips sunil mehta
ips sunil mehta

अब पारिवारिक जिम्मेदारी निभाना है

मेहता ने इस संबंध में द सूत्र से कहा कि अब पारिवारिक जिम्मेदारी निभाना है। व्यक्तिगत कारणों के चलते वीआरएस के लिए आवेदन किया है।

विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित

इससे पहले, सिवनी एसपी सुनील मेहता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें वर्ष 2023 में विशिष्ट सेवा के लिए इंडियन पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ऐसा रहा आईपीएस सुनील मेहता का सफर

आईपीएस सुनील मेहता 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी डीएसपी है। पीएससी से चयनित हुए। बाद में आईपीएस पर पदोन्नत हुए और 2016 बैच के आईपीएस बने।

इंदौर में पहले ट्रैफिक में एडिशनल एसपी रह चुके हैं। जून 2024 में सिवनी एसपी बने। बाद में इंदौर ग्रामीण एसपी बने और हाल ही में मई माह में इंदौर डीसीपी जोन 4 नियुक्त हुए थे।

पहले सिवनी में थे पदस्थ

सिवनी हवाला कांड के दौरान एसपी पद पर मेहता ही थे। अक्टूबर 2025 में मप्र के चर्चित हवाला कांड में नौ पुलिसकर्मियों पर एक्शन हुआ था। आरोप लगे थे कि इनके द्वारा कटनी के हवाला कारोबारी से एक करोड़ 45 लाख की लूट की गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्रिकेटर शशांक सिंह ने रसोइए को बंधक बनाकर पीटा! पूर्व IPS पिता भी शामिल, FIR दर्ज

तबादलों की अवधि 5 दिन बढ़ी, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर

एमपी में देर रात 9 IPS अफसरों के तबादले, हरिनारायणचारी मिश्र बने आईजी प्रशासन

संविदा कर्मचारियों की जानकारी दबाए बैठे हैं कई विभाग, GAD के 5 पत्र बेअसर

Tags:
  • इंदौर
  • SP
  • Retirement
  • आईपीएस
  • सिवनी एसपी सुनील मेहता
  • आईपीएस सुनील मेहता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि