इंदौर से कम होने लगी फ्लाइट्स, 1 जून से अब दिल्ली की दो उड़ानें हो रही बंद, ईंधन महंगा
Sanjay Gupta | May 24, 2026, 11:29 IST
indore delhi flights reduced 1
ईंधन और तेल महंगे होने के साथ-साथ टिकट के दाम भी बढ़ गए हैं, जिससे यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। इसी वजह से अब फ्लाइट्स में कटौती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा फ्लाइट्स इंदौर से ही जाती हैं।
इंदौर से दिल्ली सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए फ्लाइट की कमी हो रही है। एयर इंडिया ने एक जून से इंदौर-दिल्ली के बीच चलने वाली चार फ्लाइट में से दो को बंद करने का फैसला लिया है। इनकी बुकिंग बंद कर दी गई है।
एयर इंडिया अब दिल्ली से इंदौर के लिए शाम 6.40 बजे और दोपहर ढाई बजे चलने वाली दो उड़ान को ही जारी रखेगी। वहीं इंदौर से सुबह 8 बजे और रात नौ बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान जारी रहेगी।
![indore delhi flights]()
विविध एयर कंपनियों की अभी इंदौर से दिल्ली के लिए 10 उड़ान हैं। इसमें दो बंद हो जाने से आठ उड़ानें बनी रहेंगी। इसमें एयर इंडिया के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें शामिल हैं। हालांकि कम उड़ान से दामों में बढ़ोतरी होगी।
इंदौर से ही मप्र में सबसे ज्यादा करीब 100 उड़ानों का संचालन होता है। लेकिन हाल ही में इंडिगो ने इंदौर से नासिक, भुवनेश्वर, उदयपुर और जम्मू की फ्लाइट्स बंद कर दी हैं। वहीं, मिड ईस्ट संकट के बाद शारजाह की फ्लाइट भी रुकी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह ईंधन महंगा होने के चलते संचालन की लागत बढ़ जाना है। इसी वजह से एयरलाइन कंपनियां अब फ्लाइट्स कम कर रही हैं। उधर टिकट के दाम भी बढ़ रहे हैं।.
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर एयरपोर्ट से अब 25 शहरों के लिए सीधी उड़ान, देखें पूरा शेड्यूल
इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, 3 दिन में 2 बड़ी घटनाएं हुई
भोपाल से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, फ्लाइट्स होंगी बंद!
भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, 80 यात्रियों ने टिकट कैंसिल किए, जानें कारण
फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल, वीडियो वायरल, रियान पराग पर लग चुका है जुर्माना
यह दो फ्लाइट हो रही है बंद
- दिल्ली से सुबह 5.40 बजे चलकर 7.15 बजे इंदौर आने वाली फ्लाइट
- दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे चलकर 1.45 बजे इंदौर आने वाली फ्लाइट बंद हो रही है
- इसी तरह इंदौर से सुबह 9.40 बजे उड़ान भरकर 11.15 बजे दिल्ली पहुंचने वाली भी
- और इंदौर से दोपहर 12.15 बजे चलकर दोपहर 1.55 बजे दिल्ली पहुंचने वाली भी बंद होगी।
अब एयर इंडिया यह दो फ्लाइट ही चलाएगी
indore delhi flights
अभी भी इंदौर से आठ उड़ान रहेंगी
पहले ही कई शहरों की उड़ानें हो चुकी बंद
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर एयरपोर्ट से अब 25 शहरों के लिए सीधी उड़ान, देखें पूरा शेड्यूल
इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, 3 दिन में 2 बड़ी घटनाएं हुई
भोपाल से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, फ्लाइट्स होंगी बंद!
भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, 80 यात्रियों ने टिकट कैंसिल किए, जानें कारण
फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल, वीडियो वायरल, रियान पराग पर लग चुका है जुर्माना
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari