IDA अहिल्यापथ बनाकर दोनों ओर बसाएगा हाईटेक City, बोर्ड में प्रस्ताव होगा पास

Sanjay Gupta | Jul 08, 2024, 23:13 IST
Share
Ahilyapath
Ahilyapath

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) मंगलवार को एक बड़ा प्रोजेक्ट प्रस्ताव बोर्ड में लेकर आ रहा है। इसके तहत अरविंदो से सुपर कॉरिडोर होते हुए करीब 15 किमी 75 मीटर चौडा रोड बनाया जाएगा।

INDORE : इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) मंगलवार 9 जुलाई को एक बड़ा प्रोजेक्ट प्रस्ताव बोर्ड में लेकर आ रहा है। इसके तहत अरविंदो से सुपर कॉरिडोर होते हुए करीब 15 किमी 75 मीटर चौड़ा रोड बनाया जाएगा। इसे अहिल्या पथ नाम दिया जाएगा। इस पथ के दोनों ओर 500-500 मीटर जमीन लेकर यहां हाईटेक सिटी विकसित की जाएगी। इसमें लैंडयूज कमर्शियल और रेसीडेंसियल रखा जाएगा।
इस अहिल्यापथ को धार रोड पर एयरपोर्ट के पास से बनने वाले इकॉनामिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, इससे पूरा एक परिसर बन जाएगा। नया इंदौर बसेगा और एक हाईटेक सिटी विकसित हो सकेगी। यह प्रोजेक्ट बीते साल 2023 में IDA के तत्कालीन चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा के समय, नगरीय प्रशासन विभाग से चर्चा कर तैयार हुआ था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते रूक गया था। अब शासन की मंजूरी से प्रशासक व संभागायुक्त दीपक सिंह और IDA CEO आरपी अहिरवार द्वारा इसे बोर्ड में लाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

Terrorist Attack : कठुआ में सेना के वाहन पर हमला, 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

8 हजार हेक्टेयर जमीन संभावित

नवी मुंबई, न्यू गांधी नगर की तर्ज पर यह प्रोजेक्ट आ रहा है। करीब आठ हजार हेक्टेयर जमीन इसके लिए आरक्षित हो सकती है। इसके लिए लैंडयूज मास्टर प्लान में फिक्स किया जाएगा। यहां पर मिक्स लैंड यूज करने की बात है, जिससे यहां पर मॉल, मल्टीप्लेक्स, टाउनशिप आदि भी रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि