हुंडियों पर सबसे ज्यादा फाइनेंस करने वाले धनसुख राज कटारिया के यहां IT छापे में करोड़ों की हुंडिया और नेताओं के नाम मिले
Pratibha ranaa | May 31, 2024, 11:29 IST
Dhansukh Raj Kataria
इंदौर, खरगोन, रतलाम में एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई। धनसुख राज कटारिया के घर और अन्य ठिकानों पर हुई कार्रवाई में 5.75 करोड़ रुपए नकद, 17 किलो सोने के आभूषण और 8 करोड़ रुपए की हुंडियां मिली।
संजय गुप्ता@ INDORE.
इंदौर में हुंडियों व अन्य माध्यम से सबसे ज्यादा फायनेंस चलाने वालों में से एक धनसुख राज कटारिया ( Dhansukh Raj Kataria ) के यहां दो दिन पहले हुए आयकर छापे की कार्रवाई पूरी हो गई है। आयकर विभाग की टीम खरगोन भी कुछ कारोबारियों के यहां पहुंची थी और रतलाम में हवाला कराबोरी मनीष और लवीश पटवा बंधुओं के यहां भी टीम गई थी। इंदौर और खरगोन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर आयकर की बड़ी कार्रवाई की गई।
इंदौर, खरगोन, रतलाम में एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई। धनसुख राज कटारिया के घर और अन्य ठिकानों पर हुई कार्रवाई में 5.75 करोड़ रुपए नकद, 17 किलो सोने के आभूषण और 8 करोड़ रुपए की हुंडियां मिली। कटारिया फायनेंस के पास कच्चे में काफी हिसाब मिला है, इसमें कई नेताओं को फंडिंग करने की बात कही गई है। यह कई नेताओं को फायनेंस उपलब्ध कराते हैं। इसमें खासकर सत्ताधारी बीजेपी दल के नेता जुड़े हुए हैं।
इसके अलावा रतलाम में हवाला कारोबारी मनीष और लवीश पटवा के ठिकानों से भी विभाग को 1.75 करोड़ रुपए नकद मिले। खरगोन में दाल मिल कारोबारी नवनीत महाजन और नटवरलाल महाजन के ठिकानों से विभाग को 1.25 करोड़ नकद और 1.75 किलो सोने के जेवरात मिले। बुधवार ( 29 मई ) को शुरू हुई छापे की कार्रवाई गुरुवार ( 30 मई) रात तक जारी रही। सभी कारोबारियों के बैंक लॉकर भी खोले जाएंगे।
इंदौर में टीम धनसुख राज के दाल मिल के कार्यालय भी पहुंची। इन्होंने दाल मिल के अलावा रियल एस्टेट में भी निवेश कर रखा था। इनके तार बड़े नेताओं से भी जुड़े हैं। विभाग के पास नेताओं को फंडिंग करने की जानकारी भी थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। खरगोन में आयकर टीम महाजन परिवार के 4 प्रतिष्ठानों पर पहुंची। इसमें श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण मथुरावाला दाल मिल, आरएम इशान कोल्ड स्टोरेज शामिल हैं। वहीं रतलाम में पटवा बंधुओं के घर और कार्यालय पर टीमें पहुंचीं।
जानकी नगर में रहने वाले कटारिया की दिलीप दाल मिल के नाम से मिल है। साथ ही कटारिया फायनेंस के नाम से ब्याज-बट्टे का लंबा-चौड़ा कारोबार है। इसी के चलते वह सालों से शहर और प्रदेश में पहचान रखते हैं। बड़े लो प्रोफाइल रहने वाले कटारिया ग्रुप के फाइनेंस की यह स्थिति है कि वह इंदौर में कई फाइनेंस का काम करने वालों को भी फाइनेंस करते हैं। कई बड़े कारोबारी से लेकर नेताओं के खास लोग भी उनसे जुड़े हुए हैं। एक मंत्री के करीबी फाइनेंसर भी इनसे लेने-देन रखते हैं। इनका कारोबार परंपरागत तरीके से ही चलता है और हुंडियों पर भी लेन-देन करते हैं।
इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम खरगोन में भी पहुंची। यहां श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण मथुरावाला दाल मिल, आरएम ईशान कोल्ड स्टोरेज पर भी गई। यहां भी लंबी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कटारिया ग्रुप व अन्य जगहों से भारी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं, खासकर कच्ची पर्चियां मिली है। आयकर विभाग इन सभी को जब्ती में ले रहा है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

छापे में 5.75 करोड़ रुपए नकदी मिली

रतलाम में पटवा बंधुओं के यहां यह मिला
इसके अलावा रतलाम में हवाला कारोबारी मनीष और लवीश पटवा के ठिकानों से भी विभाग को 1.75 करोड़ रुपए नकद मिले। खरगोन में दाल मिल कारोबारी नवनीत महाजन और नटवरलाल महाजन के ठिकानों से विभाग को 1.25 करोड़ नकद और 1.75 किलो सोने के जेवरात मिले। बुधवार ( 29 मई ) को शुरू हुई छापे की कार्रवाई गुरुवार ( 30 मई) रात तक जारी रही। सभी कारोबारियों के बैंक लॉकर भी खोले जाएंगे।
रियल एस्टेट में भी निवेश कर रखा था
इंदौर में टीम धनसुख राज के दाल मिल के कार्यालय भी पहुंची। इन्होंने दाल मिल के अलावा रियल एस्टेट में भी निवेश कर रखा था। इनके तार बड़े नेताओं से भी जुड़े हैं। विभाग के पास नेताओं को फंडिंग करने की जानकारी भी थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। खरगोन में आयकर टीम महाजन परिवार के 4 प्रतिष्ठानों पर पहुंची। इसमें श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण मथुरावाला दाल मिल, आरएम इशान कोल्ड स्टोरेज शामिल हैं। वहीं रतलाम में पटवा बंधुओं के घर और कार्यालय पर टीमें पहुंचीं।
कौन है कटारिया? मंत्री के करीबी फायनेंसर तक जुड़े
जानकी नगर में रहने वाले कटारिया की दिलीप दाल मिल के नाम से मिल है। साथ ही कटारिया फायनेंस के नाम से ब्याज-बट्टे का लंबा-चौड़ा कारोबार है। इसी के चलते वह सालों से शहर और प्रदेश में पहचान रखते हैं। बड़े लो प्रोफाइल रहने वाले कटारिया ग्रुप के फाइनेंस की यह स्थिति है कि वह इंदौर में कई फाइनेंस का काम करने वालों को भी फाइनेंस करते हैं। कई बड़े कारोबारी से लेकर नेताओं के खास लोग भी उनसे जुड़े हुए हैं। एक मंत्री के करीबी फाइनेंसर भी इनसे लेने-देन रखते हैं। इनका कारोबार परंपरागत तरीके से ही चलता है और हुंडियों पर भी लेन-देन करते हैं।
खरगोन में इनके यहां पहुंची टीम
इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम खरगोन में भी पहुंची। यहां श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण मथुरावाला दाल मिल, आरएम ईशान कोल्ड स्टोरेज पर भी गई। यहां भी लंबी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कटारिया ग्रुप व अन्य जगहों से भारी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं, खासकर कच्ची पर्चियां मिली है। आयकर विभाग इन सभी को जब्ती में ले रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman