डिजिटल अरेस्ट : इंदौर की महिला से 1.60 करोड़ ठगने वाले दो और आरोपी पंजाब और गुजरात से गिरफ्तार

Rahul Dave | Nov 27, 2025, 22:50 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर में 59 वर्षीय महिला से 1.60 करोड़ रुपए की डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की गई थी। फ्रॉड करने वाले दो आरोपी पंजाब और गुजरात से गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में अब तक 19 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनके तार भारत के कई राज्यों से जुड़े हैं।

INDORE. शहर में एक 59 वर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाकर 1 करोड़ 60 लाख रुपए हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गुजरात और पंजाब से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हाई-टेक ठगी में अब तक 19 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनके तार देश के कई राज्यों से होते हुए सीधे लाओस नेटवर्क स्थित विदेशी साइबर नेटवर्क तक जुड़े मिले हैं।

कैसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार?

पीड़िता ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने खुद को RBI, CBI और पुलिस अधिकारी बताकर स्काइप व व्हाट्सऐप वीडियो कॉल किए। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी गई। महिला से बैंक अकाउंट, एफडी और शेयर की जानकारी निकलवाई। इसके बादजांच के नाम पर उनसे ऑनलाइन 1.60 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए।यह पूरा ऑपरेशन ऐसा दिखाया गया कि मानो पीड़िता सरकारी निगरानी में हो यानी एक डिजिटल अरेस्ट। ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा मेडिकल मान्यता रिश्वत केस में ED के छापे, FIR में इंदौर का इंडेक्स भी

ऐसे बनाते थे डिजिटल अरेस्ट का शिकार

ठग पहले सोशल मीडिया और डेटिंग एप्स पर 40-70 वर्ष के अकेले पुरुष-महिलाओं की प्रोफाइल चुनते थे। संपर्क बनाकर विश्वास दिलाते थे। फिर सरकारी अधिकारी बनकर धमकी देते और पैसे जब्त करने का भय दिखाते। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल अरेस्ट की तरह प्रस्तुत करके पीड़ित को मानसिक रूप से नियंत्रित करते थे। ये खबरें भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट का आदेश - झूठे केस बताने में इंदौर CP , एडिशनल DCP और TI को बनाओ पक्षकार इंदौर सांसद के पुत्र मीत लालवानी को नोटिस, क्रेडिट कार्ड राशि OTT, होटल, ऑनलाइन गेम में खर्च

सिमकार्ड नेटवर्क का बड़ा खुलासा

पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्रामीण लोगों के नाम पर 350 से अधिक सिमकार्ड हासिल करते थे। ये सिम भारत में सक्रिय ठग गिरोह को बेचे जाते थे। आरोपियों ने कई सिमकार्ड लाओस देश भेजने की भी बात कबूल की है।

लाओस से जुड़ा इंटरनेशनल फ्रॉड नेटवर्क

अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा गया आरोपी पतरस कुमार उर्फ केलिस और गुजरात से गिरफ्तार सौरभ सिंह उर्फ लूसी ने कबूल किया कि वे लाओस में रहकर इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग के लिए काम करते थे। यह विदेशी नेटवर्क बड़े पैमाने पर डिजिटल अरेस्ट,इन्वेस्टमेंट फ्रॉड औरऑनलाइन मनी लॉन्ड्रिंगजैसे अपराध संचालित करता है। ये खबर भी पढ़ें... सराफा चौपाटी दुकानदारों के आगे बेबस इंदौर नगर निगम, जानें क्या है पूरा मामला

अब तक ये 19 आरोपी हुए गिरफ्तार...

  1. गुजरात: प्रतीक जरीवाला, अभिषेक जरीवाला, पिंटू गिरी, अल्ताफ कुरैशी, सौरभ सिंह।
  2. मध्यप्रदेश: चंद्रभान बंसल, राकेश बंसल, रोहन शाक्य, आयुष राठौर, निलेश गोरेले, अभिषेक त्रिपाठी, गौरव तिवारी, योगेश पटले, सुजल सुर्यवंशी
  3. पश्चिम बंगाल: अभिषेक चक्रवर्ती, स्वपन मोदक
  4. उत्तर प्रदेश: मनोज कुमार, आगम साहनी
  5. पंजाब: पतरस कुमार उर्फ केलिस

इंदौर क्राइम ब्रांच इस मामले में अब तक देशभर से 19 आरोपियों को पकड़ चुकी है- जांच अभी जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े और भी नोड्स सामने आएंगे।



Tags:
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • साइबर फ्रॉड
  • अंतरराज्यीय गिरोह
  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • डिजिटल अरेस्ट
  • लाओस नेटवर्क