इंदौर से लापता डॉक्‍टर हेमंत गिरवाल उज्जैन में मिले, लगा था छेड़छाड़ का आरोप

Ravi Singh | Sept 16, 2024, 20:15 IST
Share
Indore Doctor Hemant Girwal
Indore Doctor Hemant Girwal

एमजीएम मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर ने डॉ. हेमंत पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप पर लगाए थे जिसके दूसरे दिन से ही डॉक्टर हेमंत गायब हो गए थे।

इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टर हेमंत गिरवाल ( Doctor Hemant Girwal ) तीन दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए थे। वह उज्जैन के रामघाट क्षेत्र में मिल गए हैं। महाकाल थाना क्षेत्र में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने डॉक्टर हेमंत को बड़नगर रोड पर स्थित एक छोटे पुल के पास देखा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत महाकाल थाने ले जाकर इंदौर पुलिस को सूचना दी।

महिला डॉक्टर ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

एमजीएम मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर ने डॉ. हेमंत पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप पर लगाए थे जिसके दूसरे दिन से ही डॉक्टर हेमंत गायब हो गए थे। इस मामले ने और भी गंभीर मोड़ ले लिया। इस आरोप की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। इस पैनल में डॉ. सुमित्रा यादव, डॉ. धर्मेंद्र झंवर, डॉ. जितेंद्र तोमर, डॉ. अंजू महोर, और डॉ. हिमांशी पवार को शामिल किया गया है। यह समिति मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सात दिनों के अंदर दे देगी।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

इंदौर से लापता होने के बाद से ही डॉक्टर हेमंत की खोजबीन की गई, पुलिस ने भी काफी प्रयास किए। जब उनकी लास्ट लोकेशन उज्जैन के रामघाट के आसपास मिली, तो महाकाल थाने की पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद वह पुल के पास मिल गए। इस घटनाक्रम से स्थानीय लोग भी हैरान हैं, क्योंकि डॉक्टर हेमंत का इस तरह से अचानक गायब होना और रामघाट में मिलना कई सवाल खड़े करता है।

पैनल की रिपोर्ट पर टिकी नजर

सबकी नजर इस पांच सदस्यीय पैनल की रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जो यह तय करेगी कि महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोप कितने सच है। डॉक्टर हेमंत के लापता होने के पीछे क्या कारण थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डॉक्टर हेमंत गिरवाल
  • Doctor Hemant Girwal
  • महाराजा यशवंतराव अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज