इंदौर में पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर करवाई थी डॉक्टर की हत्या

Sanjay Gupta | Dec 30, 2024, 09:11 IST
Share
indore doctor murder
indore doctor murder

इंदौर में शुक्रवार की रात को कुंदन नगर में होम्योपैथी डॉक्टर सुनील साहू की गोली मारकर हत्या हुई थी 2 दिन की जांच के बाद इसमें सनसनी खुलासा हो रहा है। यह हत्या और किसी ने नहीं बल्कि डॉक्टर की पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर कार्रवाई थी।

इंदौर में शुक्रवार की रात को कुंदन नगर में होम्योपैथी डॉक्टर सुनील साहू की गोली मारकर हत्या हुई थी 2 दिन की जांच के बाद इसमें सनसनी खुलासा हो रहा है। यह हत्या और किसी ने नहीं बल्कि डॉक्टर की पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर कार्रवाई थी। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी है। इस पूरे मामले में पत्नी सोनाली के साथ डॉक्टर के साले पर भी शक है।

पत्नी का आरोपी से था प्रेम प्रसंग

पुलिस को उस समय घटना पर शक हुआ जब सभी परिवार वालों ने कहा कि डॉक्टर सुनील का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह शांत व्यक्ति था। वहीं जांच के दौरान पुलिस को डॉक्टर सुनील के मोबाइल में पत्नी से संबंधित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली। पुलिस ने जांच के तो इसमें उज्जैन के संतोष शर्मा का नाम सामने आया और यह भी पता चला कि संतोष और डॉक्टर की पत्नी सोनाली का प्रेम प्रसंग चल रहा था। संतोष ने डॉक्टर सुनील की सुपारी देकर हत्या करवाई है ।

पत्नी को पूछताछ में लिया

पुलिस ने पत्नी को कुंभराज गुना से पूछताछ के लिए ले लिया है और सूत्रों के अनुसार पत्नी ने भी संतोष से प्रेम प्रसंग होने की बात कबूल की है। पूरी घटना में डॉक्टर की पत्नी सोनाली के साथ साले पर भी शक है। आशंका है की पत्नी और साले ने मिलकर ही संतोष के साथ यह सांठगांठ की और यह हत्या करवाई।

गाड़ी की तलाश में उज्जैन पहुंची पुलिस

तीनों अज्ञात आरोपी हत्या करके एक सफेद कर से भागे थे करीब 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस उज्जैन में इस कार तक पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस संतोष शर्मा को पकड़ने के लिए गई थी लेकिन वहां से छत से कूद कर भाग गया। माना जा रहा है कि कुछ आरोपी पुलिस के पकड़ में आ गए हैं और इस घटना को लेकर वह खुलासा सोमवार को कर सकती है।

पत्नी ने पहले भी चलवाई थी गोली

पुलिस को यह भी जानकारी में आया है कि इसके पहले भी सुनील पर हमला हो पचुका है और यह गोली भी पत्नी ने ही चलवाई थी। हालांकि अभी इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस अभी सभी कड़ियों को जोड़कर इस मामले में जल्द खुलासा करने जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • crime news
  • indore news hindi
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच