Indore जूनियर डॉक्टर का प्रदर्शन
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर जूनियर डॉक्टर का प्रदर्शन, शनिवार को डॉक्टर बंद रखेंगे ओपीडी
Sanjay Gupta | Aug 16, 2024, 14:04 IST
indore Junior doctors protest
जूनियर डॉक्टर्स ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की। वहीं मेडिकल एसोसिएशन (Medical Association) ने तय किया है कि शनिवार को सभी सरकारी और निजी डॉक्टर ओपीडी बंद रखेंगे।
कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर केस को लेकर इंदौर में भी डॉक्टर वर्ग में भारी नाराजगी है। जूनियर डॉक्टर ने शुक्रवार को इसके विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इन्होंने हत्यारों को फांसी देने की मांग की। वहीं मेडिकल एसोसिएशन (Medical Association) ने तय किया है कि शनिवार को सभी सरकारी और निजी डॉक्टर ओपीडी बंद रखेंगे।
एमवायएच के मैन गेट पर छात्र-छात्राओं ने हत्यारों को फांसी दो, वी वांट जस्टिस (We want justice) , प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Bengal CM Mamata Banerjee) हाय-हाय के नारे लगाए। ईएसआई हॉस्पिटल (ESI Hospital) के बाहर में भी जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। जूडा अध्यक्ष डॉ. नयन जैन (JUDA President Dr. Nayan Jain) ने बताया कि यहां 700 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर हडताल पर हैं। जूनियर डॉक्टर रुटीन काम नहीं कर रहे हैं। हमें सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का भी समर्थन है।दोपहर 2 बजे तक इमरजेंसी केस ही देखेंगे। शाम 7 बजे कैंडिल मार्च निकालेंगे।
सोमवार से ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज (MGM Medical College) और एमवायएच (MYH) के डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी केस में इलाज कर रहे हैं। बुधवार शाम को जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल से लौटने पर सहमति जताई थी। लेकिन कोलकाता में प्रदर्शन तेज होने के बाद गुस्सा और भड़कने लगा है। मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने गुरुवार को एमजीएम डीन को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्र के नाम ज्ञापन सौंप कर सभी रूटीन चिकित्सा कार्य बंद करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर द्वारा केवल इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) ने पत्र लिखकर सभी सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने की घोषणा की है? केंद्रीय आईएमए के बाद आईएमए की मप्र ब्रांच ने प्रदेश के सभी जिलों के आईएमए को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इनकी मांग है कि 48 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी हो, लिखित माफी और उच्च अधिकारियों (पूर्व प्राचार्य, एमएसवीपी, छात्र मामलों के डीन, एचओडी, चेस्ट मेडिसिन, सहायक) के इस्तीफे का आदेश हो। स्थल को तुरंत सील करने का आदेश और मुअवाजे की घोषणा की जाए। सभी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा दी जाए।
![Indore जूनियर डॉक्टर का प्रदर्शन]()
![sanjay gupta]()
सीएम ममता के खिलाफ लगे नारे
सोमवार से नाराज है डॉक्टर
आईएमए ने किया शनिवार को ओपीडी बंद का ऐलान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 5 नवंबर को होगा स्वास्थ्य भवन का घेराव
By Umeshwari Baghel
गालाबेरी पंचायत में 4 बार हुई रिकाउंटिंग, फिर भी बराबर रहा स्कोर, जानें कैसे तय हुआ विजेता
By Jageshwar Prasad
इस बार खास होगी बाबा महाकाल की दिवाली, पांच दिन दीपों से जगमगाएगा मंदिर, जानें पांच दिन के उत्सव की खास बातें
By Kaushiki
MP में MSME के लिए बनेगी नई सरकारी कंपनी: जमीन से लेकर इंसेंटिव तक की मिलेगी सुविधाएं, जानें सरकार का प्लान
By Arohi Raj
रीवा से 3 जनवरी को निकलेगी भारत गौरव ट्रेन, 12 दिन में होंगे दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर, ऐसें करें बुकिंग
By Kaushiki
पत्नी को था लग्जरी कार का शौक, कर्मचारी ने शोरूम से चुराई 23 लाख की कार, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : मेडम की सियासत ढलान पर,PSO की हनक आसमान पर, तमंचे पर हो रही बैठक,मीटिंग में उतरी माननीय की लू
By Arun Tiwari