मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज इंदौर में शुरू, 175 करोड़ की लागत, सीएम ने किया लोकार्पण

Sanjay Gupta | Jul 23, 2026, 13:44 IST
Share
indore double decker bridge inauguration
indore double decker bridge inauguration

मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज इंदौर में शुरू हुआ है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इस ब्रिज की एक लेन का लोकार्पण किया। इससे बाणगंगा की ओर से इंदौर से उज्जैन आना-जाना सुगम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को थोड़े समय के लिए इंदौर पहुंचे। सुबह एयरपोर्ट पर उन्होंने यूसीसी बिल पास होने को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान अलग-अलग धर्मों के लोगों ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लवकुश चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने नए डबल डेकर ब्रिज का लोकार्पण किया।

4072c422-f62
4072c422-f62

यूसीसी पर यह बोले सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूसीसी बिल पास होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां हर नागरिक को समान अवसर और समान अधिकार मिलें।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करना उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि बिल लाने से पहले प्रदेशभर में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क किया गया और 10 लाख से अधिक सुझाव और राय ली गईं।

930d0395-7cc
930d0395-7cc

यूसीसी से यह होगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC लागू होने के बाद शादी, तलाक, उत्तराधिकार और दूसरे पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होगा। इसका मकसद किसी खास वर्ग को प्रभावित करना नहीं, बल्कि हर नागरिक पर समान कानून लागू करना है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।

डबल डेकर ब्रिज पर यह बोले

सीएम ने डबल डेकर ब्रिज को लेकर कहा कि इंदौर के साथ विकास जुड़ा है और लगातार सौगातें मिल रही हैं। यह प्रेरणा और उत्साह देता है। डबल डेकर ब्रिज अपने आप में आधुनिक तकनीक का उदाहरण है। यह इंदौर ही कर सकता है। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त सुदाम खाड़े, आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े व अन्य उपस्थित थे।

6b200ed5-df0
6b200ed5-df0

400 टन स्टील लगी है ब्रिज निर्माण में

इस ब्रिज (डबल डेकर ब्रिज इंदौर) का काम अहमदाबाद की एक कंपनी को दिया गया था। इसे बनाने में करीब 175 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। निर्माण कार्य 25 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था। फिलहाल ब्रिज की एक लेन शुरू कर दी गई है, जबकि बाकी काम 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

यह तीन स्तर वाला ब्रिज है। नीचे लवकुश चौराहे का सामान्य ट्रैफिक चलेगा। दूसरे स्तर पर मौजूदा फ्लायओवर और मेट्रो रेल कॉरिडोर रहेगा। सबसे ऊपर नया डबल लेयर फ्लायओवर होगा।

ब्रिज की कुल लंबाई 1450 मीटर है। इसमें 22 मीटर की ऊंचाई पर 65 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े दो स्टील बो-स्ट्रिंग गर्डर लगाए गए हैं। दोनों गर्डर का वजन 400-400 टन है। यानी इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 800 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इसी वजह से इसे मध्य प्रदेश की बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियों में गिना जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में अवैध हूटर का बढ़ रहा क्रेज, VIP रौब दिखाने में भोपाल-इंदौर सबसे आगे

इंदौर-अलीराजपुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लवकुश ब्रिज का करेंगे शुभारंभ

इंदौर में SMV इन्फ्रा डायरेक्टर ने 2.55 करोड़ के बंधक प्लॉट भी बेच दिए, EOW में केस

जय श्रीराम के नारों से इंदौर के छात्र आंदोलन में विवाद, प्रशासन परेशान, जीतू भी हुए शामिल

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • रमेश मेंदोला
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • UCC
  • यूसीसी
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • डबल डेकर ब्रिज इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा