इंदौर बायपास पर DRI की टीम पकड़ने गई तीन किलो सोना, तस्करों ने किया हमला

Sanjay Gupta | Aug 14, 2026, 17:34 IST
Share
इंदौर बायपास पर DRI की टीम पर हमला
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर में बायपास पर तस्करों द्वारा डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम पर हमले की खबर है। टीम महाराष्ट्र से आ रहे तीन किलो सोने की तस्करी की खबर पर कार्रवाई के लिए गई थी।

त्योहारी सीजन के पहले इंदौर में सोने की तस्करी के सक्रिय होने की खबर आ रही है। हाल ही में आबूधाबी की फ्लाइट से भी डेढ़ करोड़ का सोना पकड़ा गया था। अब सामने आया है कि डीआरआई की टीम पर कार्रवाई के दौरान इंदौर बायपास पर फिनिक्स मॉल के पास हमला हुआ है।

सूत्रों के अनुसार DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस) की टीम महाराष्ट्र से इंदौर की ओर आ रहे सोने को पकड़ने गई थी। कथित तौर पर टीम के साथ मारपीट और बदसलूकी की। हालांकि, विभाग स्तर पर इस घटना को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन आफिस में जब्त की गई काली गाड़ी मौजूद है।

तीन आरोपियों को पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार DRI ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो सोना मिला है। मौके से महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड नंबर MH14ND7414 वाली काली गाड़ी भी जब्त की गई है।

इस तरह हुई कार्रवाई

DRI को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से एक वाहन के जरिए इंदौर में सोना लाया जा रहा है। संदिग्ध वाहन इंदौर बायपास क्षेत्र में पहुंचा, DRI टीम ने उसे फिनिक्स मॉल के आसपास रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने DRI अधिकारियों पर हमला किया।

सख्ती करते हुए पकड़ा आरोपियों को

घटना के बाद DRI अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को संभालते हुए सख्ती की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। इसमें वाहन से करीब तीन किलो सोना बरामद हुआ है।

महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड MH14ND7414 नंबर की गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सोना महाराष्ट्र में कहां से हासिल किया गया था और इसे इंदौर में किसे पहुंचाया जा रहा था।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस पर फैसला कब, इसी से आजाद होंगे 13 फीसदी होल्ड पद

इंदौर कांग्रेस में 10 साल बाद फेरबदल, 15 ब्लॉक और 8 नगराध्यक्ष नियुक्त, वानखेड़े की चली

इंदौर लोकायुक्त का निगम के सहायक राजस्व अधिकारी पर छापा, दोगुनी मिली कमाई

जनगणना 2027 में अब पूछी जाएगी जाति, आधार, वोटर आईडी की जानकारी जरूरी

Tags:
  • इंदौर
  • सोने की तस्करी
  • महाराष्ट्र
  • सोना
  • DRI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज