इंदौर में शराबखोरों ने फिर पुलिस को पीटा, महिला समेत 5 आरोपी पकड़े गए

Sanjay Gupta | Dec 25, 2024, 13:50 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में शराबखोरों द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। जिस तरह से पुलिस रात क लगातार चेकिंग कर रही है, इसमें ड्रिंक एंड ड्राइव वालों को लगातार पकड़ा जा रहा है।

इंदौर में शराबखोरों द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। जिस तरह से पुलिस रात क लगातार चेकिंग कर रही है, इसमें ड्रिंक एंड ड्राइव वालों को लगातार पकड़ा जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में पांच लोगों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी से ही बदतमीजी की और पिटाई कर दी। इन आरोपियों में एक महिला भी है।

thesootr
thesootr

इन पर हुआ केस, गिरफ्तारी

घटना कनाडिया क्षेत्र में हुई। एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई ने बताया कि सिपाही सोनू गुर्जर की रिपोर्ट पर पूनम शुक्ला, उनके पति अमय शुक्ला, प्रशांत गोठी, आयुष गोठी, राहुल ग्रोवर को गिरफ्तार किया गया है। कार सवार व महिला पर ड्रिंक एंड़ ड्राइव पर व अन्य पर शासकीय काम में बाधा, मारपीट की धाराओं में केस हुआ है।

यह हुई घटना

स्कीम 140 में चेक प्वाइंट लगा हुआ था। सोमवार रात को सिलेरियो कार एमपी 09 जेडयू 5230 को रोका तो चालक नशे में मिला। ब्रिथ एनालाइजर सेट में वह पॉजिटिव आया। इस पर ड्राइवर को उतारकर कार जब्त करने की कार्रवाई हुई तो कार में सवार पूनम शुक्ला ने कहा कि कार जब्त नहीं करें, थाने ले जाते हैं, इसमें सामान है। इस पर सिपाही सोनू कार को थाने की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान महिला पूनम ने फोन कर परिचितों को बुला लिया।

फिल्मी स्टाइल में रोकी कार, की मारपीट

सोनू कार लेकर थाने की ओर ही जा रहा था कि महिला के फोन पर टाटा सफारी कार एक्सयूवी एमबी 09 जेडएल 5554 कार लेकर तीन लोग आ गए और सिपाही सोनू द्वारा ली जा रही कार के आगे अड़ा दिया गया। फिर इसमें से बाहर आए लोगों ने बदतमीजी शुरू कर दी और सिपाही सोनू के साथ गालीगलौज, झूमाझटकी की और चाबी छीनी। कहा कि देखते हैं थाने कैसे गाड़ी ले जाओगे, कानून हम सिखाते हैं। सिपाही को मुक्के मारेष चेकिंग प्वाइंट पर खड़े सिपाहियों ने कंट्रोल रूम सूचना दी और इस पर तत्काल फोर्स भेजकर पांचों को गिरफ्तार किया गया।

प्रशातं गोठी, शुक्ला से रहवासी परेशान

वहीं मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रशांत गोठी, काफी शराब पीता है और अपने घर कल्याण संपंत बिचौली मर्दाना में आए दिन जुआ भी खेलता है। इससे क्षेत्र के रहवासी काफी परेशान हैं। अमय शुक्ला और पूनम शुक्ला को लेकर भी रहवासी आए दिन परेशान रहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज