ED इंदौर ने करोड़ों रुपए के गबन में मुख्य आरोपी BEO कमल राठौर को पकड़ा

Vishwanath Singh | Aug 08, 2025, 21:16 IST
Share
Sourabh366
Sourabh366

ईडी की इंदौर विंग ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। जिसमें लिखा है कि बीईओ कट्ठीवाड़ा, अलीराजपुर के खजाने से फर्जी बिल पास करने और सरकारी धन की हेराफेरी से संबंधित अपराध के मुख्य साजिशकर्ता कमल राठौर को गिरफ्तार किया है।

ईडी की इंदौर विंग ने अलीराजपुर के शिक्षा विभाग के बीईओ कमल राठौर को गिरफ्तार किया है। उस पर सरकारी खजाने की करोड़ों रुपए की राशि का गबन किए जाने का आरोप है। इसको लेकर दो महीने पूर्व ईडी ने उसके घर व अन्य ठिकानों पर भी छापा मारकर कार्रवाई की थी। जिसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति भी मिली थी। अब ईडी ने उस पर शिकंजा कसा है।

ईडी ने एक्स पर दी कार्रवाई की जानकारी

ईडी की इंदौर विंग ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। जिसमें लिखा है कि बीईओ कट्ठीवाड़ा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश के खजाने से फर्जी बिल पास करने और सरकारी धन की हेराफेरी से संबंधित अपराध के मुख्य साजिशकर्ता कमल राठौर को गिरफ्तार किया है। अब अफसर उससे गबन के मामले में पूछताछ करेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता लगाया जाएगा कि उसने गबन की इतनी बड़ी राशि कैसे इन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की।

यह कार्रवाई हुई थी कुछ दिन पहले

अलीराजपुर जिले में करोड़ों के गबन के आरोप में शिक्षा विभाग के क्लर्क कमल राठौर के खिलाफ ईडी ने जून में बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें कमल राठौड़ के आलीराजपुर, आम्बुआ और कट्ठीवाड़ा स्थित ठिकानों समेत उनके तीन रिश्तेदारों के घर भी जांच एजेंसी पहुंची। राठौर पर 20 करोड़ से ज्यादा की रकम के गबन का आरोप है।

परिजनों के घर भी पहुंची थी टीम

ईडी की टीम ने राठौर के साथ उसके परिजन विकास रमेशचंद राठौर, मौसेरे भाई नितेश चांदमल जो पहले से जेल में बंद हैं और चचेरे भाई दिनेश शोभाराम के यहां भी दस्तक दी। ये छापे उस अनियमितता की जांच से जुड़े थे, जो शिक्षा विभाग से जुड़े फर्जी भुगतानों के जरिए की गई थी।

यह खबर भी पढ़ें... सरकारी जमीन मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त, विधि-राजस्व सचिवों को किया तलब

एक ही कोड से लाखों हुए ट्रांसफर

अगस्त 2023 में कोष और लेखा विभाग ने इस मामले की पड़ताल शुरू की थी। जांच में पाया गया था कि डीडीओ कोड- 4902506054 से करोड़ों रुपये संदिग्ध खातों में ट्रांसफर किए गए। जांच के दौरान 135 ऐसे बैंक खातों की पहचान हुई, जिनमें लाखों रुपए ट्रांसफर हुए। इनमें से 35 खातों में राठौर सरनेम मिला, जिनमें से कई कमल राठौर के परिजनों के नाम पर थे।

6 साल में हुए घोटाले के लेनदेन

कोष विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018-19 से लेकर 2023-24 तक संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए। इन भुगतान की प्रक्रिया में कई फर्जी लाभार्थियों और वेंडरों के नाम भी सामने आए। राठौर ने अपनी पत्नी, पिता और रिश्तेदारों के खातों में सरकारी राशि स्थानांतरित कराई।

अलीराजपुर से इंदौर तक प्रॉपर्टी

कमल राठौर ने आलीराजपुर में 12 से ज्यादा मकान और इंदौर में दो बंगले खरीद रखे हैं। इंदौर स्थित बंगलों की वर्तमान कीमत करीब 7 से 8 करोड़ रुपए आंकी गई थी। वहीं, अन्य स्थानों पर भी उनके पास बड़ी संख्या में चल-अचल संपत्ति होने की बात सामने आई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ईडी
  • इंदौर
  • शिक्षा विभाग
  • एक्स
जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बने चार हजार 500 गहनों से दमकेंगे श्रीराम, सीता और रावण: तीन साल में तैयार हुई ज्वैलरी
साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट

By Aman Vaishnav

साइबर ठगी के पैसों का पूरा नेटवर्क खंगालेगी एमपी पुलिस, 4086 म्यूल बैंक खातों की जांच के लिए 28 दिन का टारगेट
झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

By Ashish Bhardwaj

झुंझुनूं में सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट से मौत, 5 झुलसे; 15 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति
भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी

By VINAY VERMA

भिलाई बना CISF के स्टील सेक्टर का राष्ट्रीय मुख्यालय, अब यहीं से होगी देशभर के इस्पात संयंत्रों की सुरक्षा की निगरानी
मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव

By Arohi Raj

मंदिरों की जमीन से कमाई बढ़ाने की तैयारी: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, उज्जैन में रिसर्च लाइब्रेरी और वीर भारत फैलोशिप का प्रस्ताव
भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

By Kaushiki

भोपाल से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग
राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में सख्ती, किस कंपनी में काम किया और कौन सा वाहन चलाया, देना होगा ब्योरा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2024 में सख्ती, किस कंपनी में काम किया और कौन सा वाहन चलाया, देना होगा ब्योरा