इंदौर ईडी में बैंगलुरू के एक रसूखदार का केस बना गले की हड्डी, 144 करोड़ के मामले में चौतरफा दबाव

Sanjay Gupta | Oct 07, 2024, 12:28 IST
Share
k,
k,

इंदौर ईडी के लिए 144 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कर्नाटक के कारोबारी आसिफ थारा की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद मामला हाईकोर्ट इंदौर में पहुंच गया है।

इंदौर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय ED) के लिए एक हाईप्रोफाइल केस गले की हड्डी बन गया है। यह मामला 144 करोड़ के मनी लॉंड्रिंग केस का है। इसमें ईडी से लेकर हर संस्था, एजेंसी पर इस बात के लिए दबाव आ रहा है कि आरोपी की जमानत की जाए। आरोपी दिल्ली में बड़े स्तर पर संबंध रखने वाला बताया जाता है।

मजे की बात यह है कि इसकी गिरफ्तारी इंदौर ईडी ने नहीं बल्कि दिल्ली एसटीएफ ने की है और इसे इंदौर ईडी के हवाले कर दिया। इस रसूखदार की गिरफ्तारी से बैंगलुरू से लेकर दिल्ली तक बड़े सत्ता गलियारों में हड़कंप मच गया है। इसकी आंच सीधे-सीधे इंदौर ईडी को लग रही है। रसूखदार की जमानत ईडी कोर्ट से खारिज हो चुकी है, अब नजरें हाईकोर्ट इंदौर पर है। जमानत होगी या नहीं दोनों ही मामलों में कई बड़े लोगों की सांसे अटकी हुई है।

कौन है रसूखदार

यह रसूखदार है कर्नाटक बैंगलुरू के बड़े मसाला कारोबारी आसिफ पिता हनीफ थारा। इनकी कंपनी का नाम यूनिक ट्रेडर्स है। इन्हें 3 अक्टूबर को दिल्ली एसटीएफ ने गिरफ्तार किया और फिर इसे ईडी इंदौर के हवाले कर दिया। कारण है कि इस पर केस ग्वालियर जिले के मुरार थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है और क्षेत्र ईडी इंदौर के दायरे में आता है। इसे जेल भेज दिया गया है। इसकी जमानत याचिका ईडी स्पेशल कोर्ट इंदौर में लगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। अब मामला हाईकोर्ट इंदौर में अपील के लिए जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...ईडी ने इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में जेल में अभय राठौर से की 8 घंटे तक पूछताछ, उसने बड़ों को घेरा

क्या है पूरा केस, ग्वालियर कहां से आया

आसिफ पर आरोप है कि उसने अपने ही कंपनी के कर्मचारियों के नाम पर नौ बोगस संस्थाएं, कंपनी बनाई और तुर्की व चाइना से तय मानकों से अधिक खसखस (पॉपी सीड्स) का आयात किया। इसके जरिए उसने 144 करोड़ का अवैध रूप से मुनाफा कमाया। आयात के लिए बोगस कंपनियों ने लाइसेंस सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स (सीबीएन) ग्वालियर से लिया था। इसके चलते ग्वालियर के मुरार थाने में साल 2023 में केस दर्ज हुआ। इसमें दिल्ली एसटीएफ जांच कर रही है। इसी एफआईआर के आधार पर उस पर मनी लाण्ड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

िन
िन

जमानत के लिए केजरीवाल, सिसौदिया का दिया उदाहरण

आसिफ थारा ने अपनी जमानत के लिए इंदौर की ईडी कोर्ट में तर्क के तौर पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के केस का उदाहरण दिया। इसमें कहा गया कि उन्हें भी जमानत मिल गई है। मैं भी जमानत का हकदार हूं। लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत खारिज कर दी कि मामला 144 करोड़ रुपए का है और दो दिन पहले ही तीन अक्टूबर को वह गिरफ्तार हुआ है, जांच जारी है, इसलिए जमानत आवेदन निरस्त किया जाता है।

अक्टूबर 2022 में हो चुका है छापा

इस मामले में एसटीएफ नई दिल्ली लंबे समय से जांच कर रही है। एक अक्टूबर 2022 को उसके यहां छापा भी हुआ था। बैंगलुरू से लेकर दिल्ली तक उसका एक केस उसी दौरान दोहा जाने का भी चर्चित हुआ था। वह अपने बेटे आदिल के साथ दोहा फुटबाल वर्ल्ड कप देखने जा रहा था। उसे बैंगलुरू एयरपोर्ट पर रोका गया था, फिर उसे सशर्त जाने की मंजूरी कर्नाटक हाईकोर्ट से मिली। लेकिन फिर उसने शर्तों का पालन नहीं किया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। अब उसकी गिरफ्तारी हुई है तो फिर बैंगलुरू से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है और आंच इंदौर तक आ रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ED
  • ईडी
  • money laundering case
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस
  • Indore ED issue
  • इंदौर ईडी का मद्दा
  • Indore ED
  • इंदौर ईडी
  • Indore ED case
  • इंदौर ईडी मामला
  • आसिफ थारा
  • Asif Thara
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती