EAG बैठक में उठी बात, टेरर फंडिंग में क्रिप्टो अहम टूल, इस पर पर्याप्त रेगुलेशन नहीं
Sanjay Gupta | Nov 29, 2024, 19:56 IST
EAG Meeting Money Laundering
मध्य प्रदेश के इंदौर में यूरेशियन समूह देशों की 41वीं ईएजी बैठक हुई। बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग के नए तरीकों पर चिंता व्यक्त की गई और इसे रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
Indore : यूरेश्यिन ग्रुप देशों की 41वीं ईएजी बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग के नए-नए तरीकों को लेकर चिंता व्यक्त की गई और इसे रोकने के लिए साझा प्रयास की जरूरत पर बात हुई। खासकर टेरर फंडिंग में जिस तरह से क्राइम मनी आ रही है। इसके लिए क्रिप्टो अहम भूमिका निभा रहा है। इस पर द सूत्र ने ईएजी के ग्रुप अध्यक्ष यूरी चिकानचिन से पूछा कि क्रिप्टो को बैन करने पर क्या बैठक में विचार हुआ। इस पर चिकानचिन ने इसे गंभीर और जटिल सवाल बताते हुए यह जवाब दिया।
चिकानचिन ने कहा कि यह गंभीर और जटिल सवाल है, लेकिन मैं विशेषज्ञ के तौर पर मेरे विचार बता सकता हूं- आप क्रिप्टो को रेगुलेट तब तक नहीं कर सकते हैं जब तक कि इसका ग्लोबल साल्यूशन हल नहीं निकाला जाता है। लेकिन अभी पूरी दुनिया में इसे रेगुलेट करने के लिए पर्याप्त स्थिति नहीं है। लेकिन यह आपको सोचना है कि आप क्रिप्टो में कहां पर कैसे काम कर रहे हैं।
EAG बैठक में ED और GST की तारीफ, मंत्री सिलावट ने कांग्रेस को कोसा
केंद्रीय अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बढ़ते हुए साइबर क्राइम को लेकर कहा कि यह काफी अहम है इसमें गोल्डन अवर में मनी ट्रेल को रोक जाए और जब मनी एक खाते में जाती है तो उसे फ्रिज किया जाए। एक बार मनी ट्रेल बन गई तो इसे पकड़ना मुश्किल होता है। इसके लिए दो स्तर पर भारत में काम हो रहा है, पहले जागरूकता को लेकर, इसके लिए समझाइश दी जा रही है कि किसी को ओटीपी नहीं दें, एकाउंट नंबर नहीं दें, वहीं फायनेंसिंयल एजेंसी, फानयेंसियल एक्सन टेक्शन फोर्स, सभी डीजीपी के साथ पीएम जल्द बैठक करने जा रहे हैं। इसमें कई अहम बातें होंगी कि कैसे साइबर फ्राड रोका जाए और गोल्डन अवर में मनी ट्रेल रूके। अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन है ( 88 बिलियन) वह किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। ऐसे में यह काफी अहम है कि रेगुलेशन मजबूत हो।
बैठक में फैसला लिया गया कि भारत एफएटीएफ आवश्यकताओं के साथ तकनीकी अनुपालन के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद वित्तपोषण जोखिम की समझ, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, बुनियादी और लाभकारी स्वामित्व जानकारी तक पहुंच, वित्तीय खुफिया जानकारी का उपयोग और अपराधियों को उनकी संपत्ति से वंचित करना और प्रति-प्रसार वित्तपोषण उपाय शामिल हैं। ईएजी के सभी सदस्यों ने भारत को 'नियमित अनुवर्ती' श्रेणी में रखे जाने के लिए बधाई दी, जो पारस्परिक मूल्यांकन में सर्वोत्तम संभव परिणाम है। इसके अलावा ताजिकिस्तान पर एक प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई और उसे मंजूरी दी गई।
चिखानचिन ने कहा कि इंदौर में आयोजित ईएजी बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए ईएजी के सभी सदस्य देश, एफएटीएफ सचिवालय, एफएटीएफ-शैली के क्षेत्रीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आर्मेनिया, ईरान, यूएसए, जापान, सीआईएस एटीसी, ईडीबी, ईईसी, सीआईएस कार्यकारी समिति, आईएमएफ, न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी), सीएचएफआईयू, एससीओ, अजरबैजान, नेपाल, यूएई, सऊदी अरब और श्रीलंका के पर्यवेक्षकों और आमंत्रित प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।
इस पर अभी कहीं भी पर्याप्त रेगुलेशन नहीं
EAG बैठक में ED और GST की तारीफ, मंत्री सिलावट ने कांग्रेस को कोसा
साइबर फ्राड में गोल्डन अवर अहम
भारत ने किया शानदार काम
सभी देश मिलकर करेंगे काम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari