आबकारी विभाग ने खोली इंदौर पुलिस की पोल, 98 जगह जांच में होटल, ढाबों पर मिली शराब

Sanjay Gupta | Feb 10, 2025, 19:56 IST
indore excise department seizes illegal liquor
इंदौर में अवैध शराब को लेकर पुलिस की सघन चेकिंग जारी है, लेकिन आबकारी विभाग की कार्रवाई ने पुलिस की तत्परता की पोल खोल दी है। आबकारी विभाग ने ढाबों समेत कई स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध शराब की खेप जब्त की है।

INDORE. अवैध शराब को लेकर इंदौर पुलिस रात को सघन चेकिंग कर रही है। ढाबों, होटल पर भी जांच हो रही है कि अवैध रूप से शराब मिलना, पीना नहीं हो। लेकिन अब आबकारी विभाग की कार्रवाई ही पुलिस की सख्ती की पोल खोल रही है। आबकारी विभाग ने 98 जगहों पर जांच की और इसमें होटल, ढाबों पर अवैध रुप से हो रही शराबखोरी को रोकने के लिए केस बनाए।



अभियान में पकड़ी गई लाखों की शराब

कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर आबकारी विभाग ने 8 और 9 फरवरी 2025 की रात इंदौर जिले में व्यापक स्तर पर छापेमारी की। इस दौरान बायपास सहित शहर के कई इलाकों में होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई और 133 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान विभाग ने 60.66 बल्क लीटर देशी मदिरा, 31.64 बल्क लीटर विदेशी स्प्रिट, 48.07 बल्क लीटर विदेशी बियर, 9.5 किलोग्राम भांग, 95.85 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 430 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। इसकी कीमत 1.91 लाख रुपए है।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर की चोइथराम मंडी में भंडारे के लिए मांगे फ्री में टमाटर, नहीं देने पर किसान को मारा चाकू



MP कैबिनेट में आबकारी नीति को लेकर बड़ा फैसला: खुलेंगे रेडी टू ड्रिंक 'बार'



98 जगहों पर आबकारी विभाग ने ली सघन तलाशी

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा हीरानगर, परदेशीपुरा, एमआर 10 चौराहा, टोल नाका दादाजी ढाबा, हरजोत पंजाबी ढाबा, तेजाजी नगर बायपास, दिलीप नगर, नावदापंथ, टिगरिया कांकड़, राऊ, मांगलिया गांव, ग्रिलिशियस रेस्टोरेंट, साईबाबा रेस्टोरेंट एंड ढाबा नेमावर रोड ब्रिज, किला कोठी बायपास, निरंजनपुर, भंवरकुआं ट्रांसपोर्ट नगर, खुर्दा, गोलखेड़ा, मानपुर, गवली पलासिया, खेड़ा, बड़गोंदा, नखेड़ी डैम, अहीरखेड़ी, तंदूरी पैलेस ढाबा देवास नाका, जम्मू कश्मीर ढाबा मांगलिया और लसूड़िया, शेर-ए-पंजाबी ढाबा सहित कुल 98 स्थानों पर सघन तलाशी कर जांच की गई।



ये खबर भी पढ़ें...



आत्माराम कॉलेज पर गंभीर आरोप, फीस जमा नहीं करने पर छात्रों को एग्जाम में किया फेल



बच्चों ने कहा है अच्छा है हमारा स्कूल, हाईकोर्ट ने दिया आदेश - यहीं पढ़ाई पूरी करेंगे बच्चे



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • आबकारी विभाग
  • अवैध शराब
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह