इंदौर में 35 करोड़ की जमीन के लिए हत्या, बिल्डर अनूप कटारिया को जमीन बेचना चाहते थे हत्यारे
Vishwanath Singh | Mar 30, 2025, 20:59 IST
The Sootr
कनाडिया निवासी 56 वर्षीय किसान बाबूलाल उर्फ गब्बर का शव खेत में मिला था। पहले आशंका थी कि किसान की शराब के कारण मौत हुई लेकिन बाद में पीएम में साफ हुआ कि गला दबाकर हत्या की गई।
इंदौर में कनाडिया में एक किसान की हत्या करोड़ों की जमीन को लेकर हो गई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्यारे इस जमीन को बिल्डर अनूप कटारिया को बेचना चाहते थे और इसके लिए उनसे चर्चा भी हुई थी। इस जमीन की कीमत 35 करोड़ से ज्यादा है।
कनाडिया निवासी 56 वर्षीय किसान बाबूलाल उर्फ गब्बर का शव खेत में मिला था। पहले आशंका थी कि किसान की शराब के कारण मौत हुई लेकिन बाद में पीएम में साफ हुआ कि गला दबाकर हत्या की गई। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने उनकी हत्या के लिए मानसिंह, घनश्याम, भुवन, कमल और सालिगराम का हाथ बताया। ये सभी आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं। हत्या और धोखाधड़ी के केस पहले भी रहे हैं। इन्होंने गब्बर की आठ बीघा जमीन खेती के लिए ली थी, बाद में मालिकाना हक जताया और फर्जी कागजों से अपने नाम जमीन करते हुए कब्जा कर लिया, जिसकी शिकायत कलेक्टर को जनसुनवाई में की गई थी। इसमें आरोपियों के साथ ही दलाल और बिल्डर की भी शिकायत थी। साथ ही इन सभी से जान का खतरा भी बताया था।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के फिनिक्स मॉल में करणी सेना उपाध्यक्ष को धोती पहनकर जाने से रोका, तो 15 पहुंचे
जानकारी के अनुसार, इस जमीन पर कब्जा करने के बाद इन्होंने इसका सौदा बिल्डर अनूप कटारिया को करने के लिए चर्चा की, क्योंकि बिल्डर के पास इसी से लगी हुई 10 एकड़ जमीन पहले से ही थी। ऐसे में हत्यारों को कटारिया से जमीन का सौदा जल्द होने की उम्मीद थी। कनाडिया पुलिस ने इस मामले में बिल्डर कटारिया की भूमिका को भी जांच में लिया है। साथ ही दलाल व पूर्व सरपंच कमल पटेल की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। परिजनों के आरोप हैं कि आरोपी हत्यारों ने इसका सौदा दलाल के जरिए 35 करोड़ से ज्यादा में कटारिया से कर रहे थे। इसकी खबर मिलने पर गब्बर ने विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उसे पांच करोड़ लेकर समझौता करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माना। गब्बर की बेटी की शादी थी, वह इसकी तैयारी में था, तभी उसे खेत पर बुलाया गया और हत्या कर डाली।
यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
बिल्डर कटारिया पहली बार विवादों में नहीं आए हैं। डीपी ज्वेलर्स के साथ धोखाधड़ी मामले में भी वह घिरे हुए हैं, वहीं एक हाउसिंग बोर्ड की जमीन को लेकर भी उनके खिलाफ कुछ महीने पहले ही केस दर्ज हो चुका है। कटारिया मूल रूप से रतलाम के हैं।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
इस मामले में बिल्डर अनूप कटारिया का कहना है कि मैंने जो 10 एकड़ जगह खरीदी है। वह जमीन उस 8 बीघा जमीन से लगी हुई है। इन लोगाें के बीच में क्या विवाद है उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसको लेकर मेरी कोई बात नहीं हुई है और ना ही कभी मिले हैं। हालांकि इन लोगों ने मुझसे संपर्क जरूर किया था कि इस 8 बीघा जमीन को भी आप ही ले लीजिए। इस पर मैंने उनसे कहा कि आप लोगों के बीच में जो विवाद है पहले उसको निपटा लीजिए। तब जरुर ले सकते हैं, लेकिन अभी नहीं ले सकते। दोनों पक्षों के परिवार का ही मामला है। पहले कभी सस्ते में जमीन बेच दी होगी, अब पैसे ज्यादा मिल रहे होंगे तो मन बदल गया होगा इन लोगों का। अब इनके बीच की बात मुझे क्या पता। मैं तो इनमें से किसी से कभी मिला भी नहीं और मेरी कभी बात भी नहीं हुई।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर 3 इंच बारिश में क्यों डूब जाता है, निगम ने RTI में जानकारी नहीं दी, सुनील गुप्ता पर जुर्माना
8 बीघा जमीन का मामला
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के फिनिक्स मॉल में करणी सेना उपाध्यक्ष को धोती पहनकर जाने से रोका, तो 15 पहुंचे
इन्होंने बिल्डर कटारिया से सौदे के लिए की थी चर्चा
यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
कटारिया धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
मुझे ऑफर आया था, लेकिन मैंने कह दिया पहले विवाद निपटाओ
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर 3 इंच बारिश में क्यों डूब जाता है, निगम ने RTI में जानकारी नहीं दी, सुनील गुप्ता पर जुर्माना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman