इंदौर में महिला टीचर की शर्मनाक हरकत- मोबाइल मिलने पर सभी छात्राओं के कपड़े उतरवाकर कराई चेकिंग
Sanjay Gupta | Aug 03, 2024, 14:40 IST
इंदौर में महिला टीचर की शर्मनाक हरकत
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित शासकीय शारदा कन्या उच्चतर विद्यालय में यह शर्मनाक कांड हुआ। छात्राओं के पास मोबाइल फोन मिलने पर महिला टीचर द्वारा निर्वस्त्र कर चेकिंग की गई।
INDORE. इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला टीचर ने छात्रा के पास मोबाइल मिलने के बाद सभी छात्राओं के कपड़े उतरवा कर मोबाइल है या नहीं इसकी जांच कराई। यह बात जब छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को बताई तो उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया और इस शर्मनाक हरकत पर कार्रवाई की मांग की। स्कूल ने पल्ला झाड़ा तो फिर थाने में आवेदन दिया है। उधर मामला सामने आने के बाद डीईओ सुषमा वैश्य ( DEO Sushma Vaish ) मौके पर बच्चियों के बयान लेने के लिए पहुंच गई है।
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित शासकीय शारदा कन्या उच्चतर विद्यालय में यह शर्मनाक कांड हुआ। छात्राओं के पास मोबाइल फोन मिलने पर महिला टीचर द्वारा निर्वस्त्र कर चेकिंग की गई। विद्यालय में छठवीं और सातवीं की छात्रा के पास मोबाइल मिलने के बाद टीचर ने स्कूल में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक-एक छात्रा को स्कूल की वॉशरूम में ले जाकर उन्हें निर्वस्त्र कर उनकी चेकिंग की गई।
छात्राओं ने घर जाकर पूरी घटना बताई। इसके बाद अगले दिन पैरेंट्स बड़ी संख्या में स्कूल में प्रदर्शन करने पहुंचे। पैरेंट्स कहना है स्कूल के अंदर इस तरह की चेकिंग करना गलत है। बच्चों के पास अगर मोबाइल मिले थे तो शिकायत पैरेंट्स से करनी चाहिए थी ना कि निर्वस्त्र कर हर बच्चे की चेकिंग करना था। मामले में स्कूल प्रिंसिपल ने जांच की बात करते हुए पल्ला झाड़ लिया है।
स्कूल द्वारा मामले में पल्ला झाड़ने के बाद नाराज पालक मल्हारगंज थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायती आवेदन दिया गया। थाने में पूरे मामले में जांच के लिए कहा गया है। अब पुलिस इस पूरे मामले में स्कूल के टीचर से पूछताछ करेगी।
![sanjay gupta]()
इस सरकारी स्कूल में हुई घटना
छात्राओं ने घर जाकर बताई घटना, थाने भी पहुंचे पालक
पालकों ने थाने में दिया आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman