इंदौर में खाद का संकट शुरू, किसानों का एक घंटे चक्का जाम

Sanjay Gupta | Oct 16, 2024, 23:12 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-16T225708.061
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-16T225708.061

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चंदन सिंह बडवाया के नेतृत्व में चक्का जाम किया। करीब 1 घंटे प्रदर्शन के बाद देपालपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल मौके पर पहुंचे किसानों को समझाया उसके बाद जिन जिन किसानों को टोकन वितरित किए गए थे

INDORE. इंदौर में खाद का संकट शुरू हो गया है। देपालपुर में किसानों ने इसके खिलाफ चक्काजाम किया। साथ ही इस संकट के लिए भ्रष्ट अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। किसानों ने कहा कि आज जब रबी की बुवाई के लिए किसानों को एनपी के डीएपी और यूरिया अन्य खाद की बहुत ज्यादा जरूरत है तब गोदाम के अधिकारी खाद का कृतिम अभाव पैदा कर किसानों को परेशान कर रहे हैं।

लाइन पर लग रहे किसान

हालत यह है कि किसान खाद के लिए सुबह 5:00 बजे से गोदाम पर लाइन पर लग रहे है,लेकिन बाद में गोदाम के अधिकारी खाद वितरित करने से इनकार कर देते हैं। बुधवार सुबह किसान तकीपुर गोदाम पर इकट्ठा हुए थे तथा खाद मिलने के इंतजार में थे, लेकिन खाद होते हुए भी गोदाम के प्रबंधक ने खाद देने से इनकार कर दिया । इस पर किसानों ने बड़ी देर तक नारेबाजी की ,हंगामा किया।

WhatsApp Image 2024-10-16 at 17.00.26(1)
WhatsApp Image 2024-10-16 at 17.00.26(1)

टीआई पहुंचे मौके पर

बाद में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चंदन सिंह बडवाया के नेतृत्व में चक्का जाम किया । करीब 1 घंटे प्रदर्शन के बाद देपालपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल मौके पर पहुंचे किसानों को समझाया उसके बाद जिन जिन किसानों को टोकन वितरित किए गए थे उन्हें पांच-पांच बोरी खाद दिया गया। जबकि किसानों को ज्यादा खाद की जरूरत है।

संयुक्त मोर्चा किसान के आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, चंदन सिंह बड़वाया, लाखन सिंह डाबी,सतीश मकवाना आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खाद का कृत्रिम संकट पैदा करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई करें और जो भी किसानों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें दंडित करें। साथ ही किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाए। इंदौर में कालाबाजारी में चाहे जितनी खाद उपलब्ध है लेकिन सोसाइटियों व खाद गोदामों पर खाद नहीं दी जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी में खाद समस्या
  • एमपी खाद न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • खाद
  • खाद की कमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच