दिल-लुमिनाटी टूर के टिकटों की मारामारी, विधायक-सिख समाज ने लगाए आरोप
Sanjay Gupta | Dec 05, 2024, 15:32 IST
Dil Luminati tour tickets
विधायक रमेश मेंदोला ने आरोप लगाया कि यहां पर पांच हजार की टिकट 50 हजार में कालाबाजारी की जा रही है। वहीं शराब भी परोसी जाएगी, ऐसे में समस्या आएगी और साथ ही आयोजन जहां हो रहा है वहां ट्रैफिक भी बाधित होगा।
INDORE. इंदौर में आठ दिसंबर को सी 21 मैदान एमआर 10 पर होने जा रहे पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी टूर कायर्क्रम को लेकर टिकट की मारामारी मच गई है। इस मामले में वीवीआईपी से लेकर आम व्यक्ति तक टिकट की जुगाड़ में लगा हुआ है। इसे लेकर सिख समाज लगातार टिकटों की मांग कर रहा है और अब गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह से मिलकर इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन दिया।
![WhatsApp Image 2024-12-05 at 15.05.57]()
रमेश मेंदोला बोले- बांग्लादेशी PM का नोबेल प्राइज वापस ले नोबेल कमेटी
सिख समाज से बक्शी के साथ ही सतपाल सिंह खालसा, रघुवीर सिंह खनूजा, मनप्रती सिंह होरा, रविंदर कालसी, राजू भाटिया, अमन सिंह गिल, दारा सिंह सलूजा, रविंद्र हौरा, रिक्की गांधी, डॉ. एएस उबेजा व अन्य सिखजन भी थे। वहीं कलेक्टर ने कहा कि आबकारी मंजूरी में जो भी शर्त होंगी उनका पालन होगा, ट्रैफिक में बाधा नहीं आने दी जाएगी, टिकट कालाबाजारी व अन्य बातें जो कहीं गई है उस पर भी किया किया जाएगा।
इंदौर में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर उतरे ढाई लाख लोग
जानकारी के अनुसार सिटिंग में केवल वीवीआईपी लाउंज रहेगा, जहां पर दस टेबल लगने की बात कही जा रही है। इसका टिकट 55 हजार रुपए प्रति व्यक्ति है। वहीं गोल्ड व सिल्वर बॉक्स रहेंगे जिसमें केवल स्टेंडिग व्यवस्था रहेगी। इसमें भी अलग-अलग कैटेगरी है, जिसके हिसाब आगे-पीछे खड़े होने की व्यवस्था होगी। वहीं स्टेज के आगे फेनपिट भी होगा, जिसके टिकट की दर अलग है। न्यूनतम दर पांच हजार की है जो 30 हजार से अधिक कीमत तक की है। ऑनलाइन सभी टिकट बुक हो चुके हैं।
WhatsApp Image 2024-12-05 at 15.05.57
रमेश मेंदोला बोले- बांग्लादेशी PM का नोबेल प्राइज वापस ले नोबेल कमेटी
विधायक और समाज ने लगाए आरोप
विधायक रमेश मेंदोला ने आरोप लगाया कि यहां पर पांच हजार की टिकट 50 हजार में कालाबाजारी की जा रही है। वहीं शराब भी परोसी जाएगी, ऐसे में समस्या आएगी और साथ ही आयोजन जहां हो रहा है वहां ट्रैफिक भी बाधित होगा। उधर सिख समाज की ओर से साथ में गए हरप्रीत सिंह बक्शी ने कहा कि सिख समाज इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है लेकिन हमे टिकट नहीं मिल रही है। टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। बाहर से लोग आकर इन्हें ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। हम चाहते है कि हमे उचित दाम पर पर्याप्त संख्या में टिकट मिले। इसके लिए कलेक्टर से मांग की है।
सिख समाज से यह भी साथ थे
इंदौर में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर उतरे ढाई लाख लोग
लाउंज में टिकट 55 हजार का, बाकी स्टेडिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA