कांग्रेस ने गांधी भवन हमले में पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, लगाए आरोप

Sanjay Gupta | Dec 20, 2024, 21:59 IST
Share
Indore Gandhi Bhavan attack case Congress raised questions on the role of police
गांधी भवन कार्यालय पर हमले के मामले में कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कांफ्रेंस। Photograph: (Indore)

इंदौर में गांधी भवन कार्यालय पर हमले के मामले में कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सोमवार को वे पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।

INDORE. कांग्रेस के गांधी भवन दफ्तर के घेराव पर बीजेपी युवा मोर्चा के बाद अब कांग्रेस पुलिस को घेर रही है। कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। साथ ही कहा है कि वह सोमवार को पलासिया पर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पर प्रदर्शन और घेराव करेगी।

कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन को घेरा

कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के साथ ही जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे ने कहा कि पुलिस की भूमिका सही नहीं थी। वह चाहते तो गांधी भवन के पहले मच्छी बाजार में ही युवा मोर्चा को रोक सकते थे। सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ने कहा कि शार्ट नोटिस पर यह प्रदर्शन वह कर रहे हैं तो क्या प्रदर्शन के लिए इतनी जल्दी पुलिस से मंजूरी मिल गई, अभी तो धारा 144 लगी है तो फिर कार्रवाई होना चाहिए। पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौके पर थे और उनकी आंखों के सामने ही युवा मोर्चा के गुंडों ने यह काम किया है। उन्होंने पेट्रोल बम फेंके, तेल और स्याही फेंका।

वीडियो फुटेज पर भी केस नहीं करने को तैयार

सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि यह गलत पंरपरा शुरू हुई है और राजनीतिक दल के दफ्तर पर हमला किया गया। हमने कभी ऐसा नहीं किया। यदि शार्ट नोटिस पर यह नहीं हुआ होता तो हम भी अपने लोगों को बुला लेते और फिर जवाब देते। हमने पुलिस को वीडियो फुटेज दिखाए फिर भी केस करने को तैयार नहीं थे, चार घंटे के प्रदर्शन के बाद केस किया वह भी अज्ञात पर जबकि वीडियो फुटेज सामने मौजूद थे। युवा मोर्चा के सौगात मिश्रा पर नामजद केस नहीं किया गया।

चलता रहेगा हमारा प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि हमारा पुलिस को लेकर विरोध प्रदर्शन सोमवार को भर नहीं होगा यह चलता रहेगा। वह सत्ता के सामने कठपुतली बन रही है। उन्होंने कानून के हिसाब से काम करना था।

कांग्रेस दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले अज्ञात पर आखिरकार केस दर्ज

प्रेस कांफ्रेंस में ये रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता डागरे, शहर सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला सेवा दल अध्यक्ष राकेश सिलावट, शहर युवा कांग्रेस रमीज खान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल, विवेक खंडेलवाल व अन्य नेता उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • कांग्रेस
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा
  • पुलिस पर आरोप
  • इंदौर कांग्रेस दफ्तर
  • पेट्रोल बम हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा