इंदौर में गांधीनगर थाने पर कंबल ओढ़कर सोती मिली पुलिस, बिना कुछ बताए गायब, कैस होगी गश्त

Vishwanath Singh | Aug 19, 2025, 12:58 IST
Share
Sourabh433
Sourabh433

शहर में पिछले दिनों हुई रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर चोरी से पुलिस के गश्ती दल की पोल खुल गई थी। उसी के बाद से सवाल खड़े हो रहे थे कि चौराहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग में तो पुलिस व्यस्त रहती है, लेकिन सड़कों पर गश्त करते नहीं दिखती है।

इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर की गई आकस्मिक जांच में गांधीनगर थाने की बड़ी लापरवाही सामने आई। थाने के आकस्मिक निरीक्षण में एएसआई और तीन हेड कांस्टेबल ड्यूटी से नदारद पाए गए। वहीं, एक हेड कांस्टेबल थाने में मौजूद था, लेकिन ड्यूटी के बजाय कंबल ओढ़कर सोता मिला। पुलिस के गश्ती दल के सड़क से गायब रहने को लेकर द सूत्र ने पिछले दिनों खबर भी प्रकाशित की थी।

लगातार हो रही चोरियों से गश्त पर उठे थे सवाल

शहर में पिछले दिनों हुई रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर चोरी से पुलिस के गश्ती दल की पोल खुल गई थी। उसी के बाद से सवाल खड़े हो रहे थे कि चौराहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग में तो पुलिस व्यस्त रहती है, लेकिन सड़कों पर गश्त करते नहीं दिखती है। यह शिकायत पुलिस अफसरों की मोहल्ला समितियों और रहवासी संघों के साथ हुई बैठक में भी सामने आ चुकी थी। उसी के बाद पुलिस कमिश्नर सिंह के निर्देश पर थानों का आकस्मिक निरीक्षण शुरू हुआ और पुलिस जवान कंबल ओढ़कर सोते मिला।

वरिष्ठ अफसरों को भेजी रिपोर्ट

एसीपी क्राइम ब्रांच ने निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी। इसके बाद डीसीपी जोन-1 ने कार्रवाई करते हुए एएसआई विजय चौहान, हेड कांस्टेबल सोहन सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश जाटव और हेड कांस्टेबल सुनील पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।

कोई जवाब नहीं दे पाए

जांच के दौरान जब अधिकारियों ने इन पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा है कि शहर के आउटर इलाकों में भी पुलिसिंग को हल्के में नहीं लिया जाएगा और ड्यूटी में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...यशवंत क्लब ने जिस भवन के लिए सदस्यता देकर जुटाए 25 करोड़, वही नगर निगम के नियमों में उलझा

पंढ़रीनाथ TI सहित जवान दे चुके हैं परीक्षा

इसके पूर्व में भी सीपी के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंढ़रीनाथ थाने का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए थे। तब भी जवान सामान्य से सवालों के जवाब नहीं दे पाए थे। इस पर टीआई सहित पूरे थाने की परीक्षा ली गई थी और उनको ट्रेनिंग भी दी गई थी।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • अफसर
  • चोरी
  • चेकिंग
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं