मैरिज गार्डन बने गोपाल मंदिर में फैला कचरा, गंगाजल से शुद्ध करेंगे

Sanjay Gupta | Jan 13, 2025, 12:07 IST
Share
 Indore cleaned Ganga water
Indore cleaned Ganga water

इंदौर में अधिकारियों की नासमझी और लापरवाही का खामियाजा के चलते 193 साल पुराने ऐतिहासिक गोपाल मंदिर राजबाड़ा मैरिज गार्डन में बदल गया। रविवार को हुई शादी शादी के बाद अब यहां सोमवार को कांग्रेस के नेताओं ने मौका देखा और वीडियो बनाया।

Indore. इंदौर में अधिकारियों की नासमझी और लापरवाही का खामियाजा के चलते 193 साल पुराने ऐतिहासिक गोपाल मंदिर राजबाड़ा मैरिज गार्डन में बदल गया। रविवार को हुई शादी शादी के बाद अब यहां सोमवार को कांग्रेस के नेताओं ने मौका देखा और वीडियो बनाया। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरे मंदिर परिसर में कचरा पसरा हुआ है।

इंदौर में गोपाल मंदिर को एक लाख रुपए में शादी के लिए किराए पर दे मारा, होगी जांच

fd81732c-2ba
fd81732c-2ba


जैसे शादी के बाद होता है कचरा, मंदिर में भी वही

जैसे आम शादियों में होता है, शादी के बाद कचरा पसरा होता है। वहीं हाल ऐतिहासिक गोपाल मंदिर का हुआ है। मंदिर के परिसर में जगह-जगह फूल व अन्य कचरा पड़ा हुआ है और पूरे गोपाल मंदिर में गंदगी पसरी हुई है। पूरे मंदिर में दोने, पत्तल भी पड़े हुए हैं। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने यह वीडियो बनाकर मौके से जारी किया है। पूरे मंदिर में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई नजर आ रही है।

जीतू कांड पर जीतू पटवारी ने इंदौर को ही कोसा, कहा बीजेपी को एकतरफा वोट जो दे रहे

c5bfab3f-81b
c5bfab3f-81b


केवल एक लाख में मंदिर बना मैरिज गार्डन

केवल एक लाख की धनराशि के लिए मंदिर को मैरिज गार्डन में बदलवा कर इसमें शादी करवा डाली। रविवार शाम तक विवाद बढ़ने लगा तो बात संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह तक पहुंची और रात होते-होते जांच के आदेश हो गए।

ec4b02c5-b1c
ec4b02c5-b1c


मंदिर में फेरे, वहीं बना खाना, जूते पहन घूमे मेहमान

कारोबारी राजकुमार अग्रवाल ने मंदिर में श्रद्धा की बात कहते हुए माफी अधिकारी से यहां बेटे के फेरे कराने की बात कही थी। आयोजन सादगी पूर्ण करने की बात कहते हुए इसके लिए एक लाख रुपए का शुल्क भरा। लेकिन आयोजन के दिन रविवार को यहां पर मंदिर के गर्भगृह के सामने वाले हिस्से को मंडप की तरह सजा दिया, परिसर के पास टेंट लगाकर सड़क ब्लाक कर दी। मंदिर में ही भोजन करवाया गया। वहीं बाउंसर भी खुद के लगा दिए। लोग मंदिर में ही जूते पहनकर घूमते रहे। मंदिर के अंदर ही भोजन कराया गया। वहीं पास में ही भोजन बना। सोफे, कुर्सियां डली और मेहमान वहां बैठे। वहीं शादी की रस्में हुई।

महाकुंभ में दिखेगी MP की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की झलक

क्या बोल रहे अधिकारी

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शिकायत मिली थी, संभागायुक्त के निर्देश पर इसकी जांच का जिम्मा अपर कलेक्टर आईएएस ज्योति शर्मा को दी गई है। वहीं माफी अधिकारी विनोद राठौर ने कहा कि अग्रवाल परिवार को धार्मिक आयोजन के लिए मंजूरी दी थी, नियम विरूद्ध किया है, शादी कर उल्लंघन किया है। वहीं राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि आयोजन के लिए मंजूरी लेकर ही काम किया। मंदिर के मैनेजर केएल कौशल ने कहा कि एक लाख रुपए देकर शादी के लिए मंदिर परिसर किराए पर दिया था। यह अधिकारियों के कहने पर दिया गया था।

खुशखबरी: एमपी के युवाओं को मिलेंगी 2.7 लाख सरकारी नौकरियां

193 साल पुराना है मंदिर

यह मंदिर साल 1832 में निर्मित हुआ था। हाल ही में 20 करोड़ रुपए से मंदिर को स्मार्ट सिटी कंपनी ने संवारा। मंदिर का निर्माण यशवंतराव होलकर प्रथम की पत्नी कृष्णा बाई ने 80 हजार रुपए में करवाया था। मुख्य मंदिर पत्थर और परिसर के कक्ष पत्थर और लकड़ी से बनाए गए। सागौन और कालिया की लकड़ी से बने मंदिर को मराठा और राजपूत शैली में आकार दिया गया।

इधर यादव समाज ने कहा करेंगे शुद्ध

उधर यादव समाज ने इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव ने इस संबंध में सीएम डॉ. मोहन यादव से शिकायत की है और कहा है कि इससे यादव समाज की भावनाएं आहत हुई है। वहीं यादव अहिर सेना ने विरोध जताते हुए मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को सुबह मंदिर परिसर में गंगाजल डालकर शुद्द करने की बात कही है।

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • गोपाल मंदिर
  • गोपाल मंदिर का इतिहास
  • History of Gopal Temple
  • इंदौर गोपाल मंदिर
  • Gopal temple
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार

By Sourabh Bhatnagar

यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी

By Aman Vaishnav

लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास

By Arun Tiwari

करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
राजस्थान में दो नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस

By Jageshwar prasad

राजस्थान में दो नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप

By Kaushiki

एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप