इंदौर के RK अस्पताल में लापरवाही ने ली युवती की जान, परिजनों का आरोप–इलाज में देरी हुई, ऑक्सीजन भी नहीं मिला
Vishwanath Singh | Aug 27, 2025, 13:15 IST
Sourabh652
छाया के चाचा सुरेश जायसवाल ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद छाया को अचानक घबराहट होने लगी। कमरे में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी और उसी समय अस्पताल की बिजली भी गुल हो गई।
इंदौर के भंवरकुआ स्थित आरके हॉस्पिटल में मंगलवार को 24 वर्षीय युवती छाया जायसवाल की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि युवती को समय पर ऑक्सीजन नहीं दी गई, ICU में शिफ्ट करने में 15 मिनट की देरी हुई और उस दौरान कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था।
छाया के चाचा सुरेश जायसवाल ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद छाया को अचानक घबराहट होने लगी। कमरे में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी और उसी समय अस्पताल की बिजली भी गुल हो गई। परिजन के अनुसार, उसे वार्ड से ICU ले जाने में करीब 15 मिनट लग गए। वहां पहुंचने के बाद इलाज शुरू हुआ लेकिन 20 मिनट बाद डॉक्टरों ने मौत की सूचना दे दी।
इस मामले में ड्यूटी डॉक्टर अंकित मेश्राम का कहना है कि छाया पहले से ही गंभीर हालत में भर्ती थी। वह टीबी की मरीज थी और शरीर में संक्रमण काफी बढ़ गया था। उसकी मौत कार्डियक पल्मोनरी अरेस्ट यानी हार्ट और लंग्स फेल होने की वजह से हुई है।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। शाम को पोस्टमॉर्टम किया गया। छाया अपने परिवार में सबसे बड़ी थी और कॉलेज की छात्रा थी। उसके तीन छोटे भाई-बहन हैं। अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां ममता जायसवाल की हालत बदहवास बताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर से DCP आईपीएस विनोद कुमार मीना की विदाई पार्टी की पूरे पुलिस गलियारे में चर्चा
परिजनों ने आरोप लगाया कि छाया की मौत हो जाने के बाद भी डॉक्टरों ने उनसे दवाइयां मंगवाई। इस पर डॉक्टर मेश्राम ने सफाई दी कि जब मरीज को ICU लाया गया तो उसे CPR और इमरजेंसी दवाओं की सख्त जरूरत थी। अस्पताल की उपलब्ध दवाइयां तुरंत दी गईं और परिजनों से वही दवाइयां दोबारा लाने के लिए कहा गया ताकि स्टॉक में कमी न हो। Indore Latest News
नाश्ते के बाद बिगड़ी तबीयत, अचानक बिजली गुल
डॉक्टर बोले- हार्ट और लंग्स फेल होने से हुई मौत
CCTV फुटेज में सामने आया सच
परिजनों का आरोप था कि छाया को ऑक्सीजन नहीं दी गई थी। जबकि डॉक्टरों का कहना था कि उसे ऑक्सीजन लगी थी। सब इंस्पेक्टर अरविंद खत्री ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया, जिसमें साफ दिखाई दिया कि युवती को मौत के समय ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं लगाया गया था। फुटेज सामने आने के बाद परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि यदि समय पर ऑक्सीजन और बैकअप सिस्टम की व्यवस्था होती तो छाया की जान बचाई जा सकती थी।
पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय भेजा शव
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर से DCP आईपीएस विनोद कुमार मीना की विदाई पार्टी की पूरे पुलिस गलियारे में चर्चा
दवाइयों को लेकर भी विवाद
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman