इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला करवा रहे थे बोरिंग, पार्षद मनीष मामा ने ले ली आपत्ति, निगम को दी चेतावनी
Sanjay Gupta | Jun 04, 2025, 14:20 IST
indore-golu-shukla-boring-dispute-manish-mama
इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा के बीच एक बोरिंग को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड 64 के अभिनव नगर में बोरिंग हो रही थी, जिसे लेकर...
इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला और वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा के बीच खींचतान हो गई है। यह मामला एक बोरिंग से जुड़ा हुआ है। इस पर मामा इतने नाराज हुए कि उन्होंने निगम अधिकारियों को चेतावनी तक दे डाली। बता दें कि मामा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला गुट से हैं।
खबर यह भी...सीएम ने विधायक गोलू शुक्ला पर मारा ताना, बोले- डरो मत सरकारी बस चलेगी, बन सकते हो ऑपरेटर
दो दिन में लगातार दो बोरिंग की जानकारी सामने आने के बाद पार्षद भड़क गए, उन्होंने विधायक से तो कुछ नहीं कहा लेकिन निगम अधिकारियों को बुला लिया। उन्होंने कहा कि बोरिंग कहां होना चाहिए, कहां जरूरत है यह तो पार्षद बताएगा, बिना मेरी जानकारी के बोरिंग क्यों हो रही है। अभिनव नगर होस्टल वाला क्षेत्र है, यहां पानी की अधिक गंभीर समस्या नहीं है। उधर राधास्वामी हुए बोरिंग के पास पहले से ही एक बोरिंग हो चुकी है, जबकि इसके पास के क्षेत्र में बोरिंग की लगातार मांग है।
मामा और निगम अधिकारियों में हाल ही में बड़ा विवाद हुआ था, जब उन्होंने एक मीटिंग में जाकर अधिकारियों पर गुस्सा निकाला था। बाद में निगम अधिकारियों ने भी उनके खिलाफ एक पत्र निगमायुक्त को लिखकर बोल दिया था कि इनके साथ ऐसे काम नहीं कर सकेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
बोरिंग को लेकर इस तरह से हुआ विवाद
सोमवार को वार्ड 64 के अभिनव नगर में बोरिंग हो रही थी। इस पर लोगों ने पार्षद को सूचना दी कि आपके क्षेत्र में बोरिंग की जा रही है। पार्षद ने कार्यकर्ताओं को बोरिंग रुकवाने के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे तो वहां पता चला कि यह बोरिंग विधायक गोलू शुक्ला द्वारा करवाई जा रही है। वार्ड के अभिनव नगर के साथ ही राधास्वामी में दो बोरिंग बीते दो दिन में करवाई गई। इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद मामा को ही नहीं थी। लोगों ने मामा को बता दिया कि क्षेत्र में लगातार अवैध बोरिंग हो रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बोरिंग हुई।
अधिकारियों को बुलाकर कहा- मेरी जानकारी के बिना नहीं हो
मामा और निगम अधिकारियों में हो चुका है विवाद
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA