राज्यपाल की व्यवस्था में खामियों पर 6 अधिकारियों को नोटिस, एजेंसी की सेवा समाप्त

Sanjay Gupta | Feb 19, 2026, 23:26 IST
Share
Notice to 6 officers on flaws in Governors system
Photograph: (the sootr)

इंदौर में राज्यपाल मंगूभाई पटेल की व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर ने 6 अफसरों को नोटिस थमाया और टेंट एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

News in Short

  • 17 फरवरी को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के इंदौर दौरे पर खामियां पाई गईं।
  • किचन में गंदगी और बेडशीट बदलने में लापरवाही को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की।
  • 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और एजेंसी की सेवाएं समाप्त की गईं।
  • रतन एम्पोरियम एजेंसी को बर्खास्त कर 20-30% भुगतान में कटौती का आदेश दिया गया।
  • राज्यपाल के स्टाफ ने असंतोष जताया, प्रशासन ने सफाई की स्थिति का खंडन किया।

News in Detail

Indore. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए 17 फरवरी को इंदौर आए राज्यपाल मंगूभाई पटेल की व्यवस्था में खामियों की गाज 6 अधिकारियों पर गिरी है। साथ ही एजेंसी की सेवाएं भी समाप्त कर दिया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर कार्रवाई हुई है।

इन सभी पर हुई कार्रवाई, नोटिस

कलेक्टर द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच के बाद इसमें काम करने वाली एजेंसी रतन एम्पोरियम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही लंबित भुगतान की राशि में 20 से 30 फीसदी काटी जाएगी। वहीं अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य, तहसीलदार राजेश सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय अस्थाना, श्रम निरीक्षक संजय पाटिल, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी व सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस हुए हैं।

ओएसडी ने कहा था बेडशीट बदलो

रात्रिकालीन ड्यूटी में रहे अधिकारी संयुक्त कलेक्टर अजीत श्रीवास्तव, तहसीलदार चौखा लाल टांक, एमपीआरडीसी के प्रबंधक गगन भवर व श्रम निरीक्षक तृप्ति डावर से इसमें जानकारी ली गई। इसमें सामने आया कि राज्यपाल के ओएसडी ने बेडशीट बदलने का अनुरोध किया गया। लेकिन यह काम एजेंसी ने नहीं किया।

सुबह ओएसडी व एडीसी द्वारा किचन निरीक्षण के दौरान खामी पाई गई और डस्टबिन खुला था व सफाई संतोषजनक नहीं थी। हालांकि प्रशासन ने इस बात का खंडन किया कि खाद्य सामग्री में कोई काकरोच व गंदगी नहीं थी। यह भ्रमित जानकारी है। राज्यपाल के स्टाफ ने सफाई को लेकर अंसतोष जताया गया था। इस पर यह सख्त कार्रवाई की गई।

यह हुई थी घटना

राज्यपाल रेसीडेंसी कोठी के कक्ष क्रमांक 1 और 2 में ठहरे थे। निरीक्षण के दौरान एडीसी नरेंद्र रावत (IPS) और अधिकारी विपुल शाह जब किचन पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर चौंक गए। सड़े आलू और सब्जियों के छिलके बिखरे हुए थे। एजेंसी ने इसका कारण कहा था कि राशि का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं प्रशासन ने बताया कि 20 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

यह खबरें भी पढ़ें..

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को रसोई में दिखी गंदगी, खाना छोड़ा

फोटो नहीं, फ्री स्पीच नहीं: MP भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में सख्त अनुशासन का मॉडल लागू

एमपी विधानसभा में थाली से तूफान तक: बजट, मौत कांड और न्यायिक मर्यादा पर टकराव

कल से शुरू होंगी एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा टाइम टेबल

Tags:
  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  • लापरवाही
  • कारण बताओ नोटिस
  • दीक्षांत समारोह
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज