13 साल की मासूम की अधेड़ से शादी, दादा-दादी ने पोते की शादी के लिए रची खौफनाक साजिश

Sanjay Dhiman | May 21, 2026, 16:05 IST
Share
indore-grandparents-booked-13-year-old-girl-married-old-man
Photograph: (the sootr)

इंदौर के रंगवासा में 19 साल के पोते की शादी कराने की शर्त पर, दादा-दादी ने 13 वर्षीय मासूम पोती का सौदा कर 42 साल के अधेड़ से जबरन बाल विवाह करा दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।

इंदौर के राऊ इलाके के रंगवासा से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे समाज झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची की शादी जबरन एक 42 साल के अधेड़ शख्स से करवा दी गई।

राऊ पुलिस ने बुधवार को इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दूल्हे, उसके रिश्तेदारों और बच्ची के सगे दादा-दादी सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

भाभी की अजीब शर्त और दादा-दादी का लालच

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने इस मामले का जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। पूरा मामला एक अजीब शर्त और पारिवारिक सियासत के इर्द-गिर्द घूमता है। रंगवासा के रहने वाले एक बुजुर्ग दादा को अपने 19 साल के पोते के लिए घर में बहू लानी थी।

पोते की होने वाली पत्नी ने शादी के लिए एक ऐसी शर्त रख दी जो पूरी तरह गैर-कानूनी थी। उसने कहा कि वह इस घर की बहू तभी बनेगी, जब उसकी ननद (यानी 13 साल की नाबालिग बच्ची) की शादी उसके सगे चाचा से कराई जाएगी। चाचा की उम्र 42 साल थी। पोते का घर बसाने के लालच में दादा-दादी ने अपनी ही सगी पोती की जिंदगी का सौदा कर दिया।

उज्जैन में रात के अंधेरे में रचाया ब्याह

ऐसा नहीं है कि इस बाल विवाह की खबर प्रशासन को नहीं थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम को इसकी भनक पहले ही लग गई थी। 25 अप्रैल को होने वाली इस शादी को रोकने के लिए टीम ने दोनों पक्षों को बुलाया था। अधिकारियों ने दोनों परिवारों को समझाइश दी थी। इसके बाद परिजनों ने लिखित में गारंटी दी थी कि वे ऐसा कोई गैर-कानूनी काम नहीं करेंगे।

लेकिन इन आरोपी आधी रात को नाबालिग बच्ची को चोरी-छिपे उज्जैन ले गए। वहां चिंतामन गणेश मंदिर के बाहर दोनों को दूल्हा-दुल्हन के कपड़े पहनाए गए। नाबालिग मासूम की 42 साल के चाचा से शादी करवा दी गई। रात के सन्नाटे में जबरन मांग भरकर यह बाल विवाह संपन्न करा दिया गया।

विरोध करने पर सगी दादी ने की बेरहमी से पिटाई

फ्लाइंग स्क्वाड के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि शादी के बाद भी इस मासूम पर जुल्म खत्म नहीं हुए। परिवार वाले बच्ची पर लगातार दबाव बना रहे थे कि वह अपने 42 साल के पति के घर चली जाए। जब उस 13 साल की मासूम ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो उसकी सगी दादी ने ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

दादी की मारपीट से तंग आकर आखिरकार बच्ची की मां ने हिम्मत जुटाई। मां ने बाल कल्याण समिति और महिला बाल विकास विभाग को एक लिखित शिकायत दी। इस शिकायत के बाद पूरा सरकारी अमला हरकत में आया। अधिकारियों ने बच्ची के पास जाकर उसके बयान दर्ज किए, जिसके बाद इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

उम्र छिपाने के लिए बनाई गई फर्जी मार्कशीट

इस पूरे मामले में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल, बच्ची के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसी वजह से बच्चे अपने दादा-दादी के पास रह रहे थे। पोते और पोती का बाल विवाह आसानी से कराने के लिए दोनों परिवारों ने मिलकर बच्चों के उम्र के दस्तावेजों में हेरफेर किया। उन्होंने कथित तौर पर एक फर्जी अंकसूची (मार्कशीट) भी तैयार करवाई ताकि कानून की नजरों से बच सकें।

अब बाल कल्याण समिति के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि फर्जी मार्कशीट के मामले में शिक्षा विभाग अलग से जांच कर रहा है। जैसे ही उसकी रिपोर्ट आएगी, सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी (कूटरचना) करने की धाराओं के तहत भी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

दतिया म्यूजियम में मिली रानी लक्ष्मीबाई की सबसे पुरानी पेंटिंग, देखें

डिप्रेशन की गिरफ्त में एमपी की युवा पीढ़ी! करियर की अंधी दौड़ और टूटते दिल का दर्द बना कारण

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की FIR थोड़ी फिल्मी, गोली चलाने के आदतन आरोपी बाहुबली चिंटू को कौन करेगा ब्लैकमेल?

ट्विशा शर्मा केस : फरार पति हाईकोर्ट पहुंचा, सास गिरबाला पर एक्शन की तैयारी

Tags:
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • बाल कल्याण समिति
  • बाल विवाह
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • फर्जी मार्कशीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज