पारिवारिक विवाद में उलझा इंदौर का सिंघानिया परिवार, बहू ने लगाए गंभीर आरोप, पति नितेश सिंघानिया गिरफ्तार

Aman Vaishnav | Apr 23, 2026, 09:01 IST
Share
indore high profile family dispute nitesh arrested
indore high profile family dispute nitesh arrested

इंदौर में एक हाई प्रोफाइल पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामला एक कारोबारी परिवार से जुड़ा है। परिवार की बहू, रुचि शर्मा ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, ससुराल पक्ष के भी बहू पर कई आरोप हैं। पुलिस ने रुचि के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर की पॉश शांति निकेतन कॉलोनी में रहने वाला एक रसूखदार कारोबारी परिवार इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिवार की बहू रुचि शर्मा ने अपने पति नितेश सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर बाउंसरों के जरिए मारपीट करने, लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। रुचि शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पति नितेश को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष ने भी बहू पर कई आरोप लगाए हैं। ससुर विनोद सिंघानिया का दावा है कि रुचि ने अपनी सास को सीढ़ियों से धक्का दिया और पति के साथ भी मारपीट की थी।

कुछ दिन पहले भी लगे थे मारपीट के आरोप

परिवार की बहू का आरोप है कि पिछले एक साल से सिंघानिया परिवार उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। इस बारे में कई एफआईआर थाना लसूड़िया में दर्ज हो चुकी हैं।

रुचि शर्मा का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही पति नितेश ने बाउंसर ने बुलाकर उनके साथ मारपीट (बहू से मारपीट का मामला) की थी। साथ ही उसे घर से बाहर भी निकाल दिया गया था।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने रुचि की शिकायत पर सिंघानिया परिवार पर एफआईआर दर्ज की थी।

जानकारी के अनुसार जब रूचि ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों से शिकायत की तो नितेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अपने दो साथियों को लेकर रुचि पर हमला करवाने के लिए इधर-उधर घूमने लगा था।

जान से मारने की दी धमकी

आरोपियों ने युवती को विजय नगर थाना के सामने ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद दो लोग उसका पीछा करने लगे थे। इसके डर के मारे युवती बस में छिपकर वहां से भाग निकली थी।

cd386d90-888
cd386d90-888


रुचि की शिकायत पर नितेश गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने रुचि की शिकायत पर नितेश पिता विनोद सिंघानिया, मिनेश ब्रह्म भट्ट और अंकित जायसवाल पर केस दर्ज किया है। साथ ही मास्टर माइंड नितेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो साथी फरार हैं।

6e6c1527-f43
6e6c1527-f43


ससुराल पक्ष के बहू के खिलाफ आरोप

इससे पहले सिंघानिया परिवार ने भी बहू के खिलाफ कई आरोपों में मामला दर्ज कराया था। लसुड़िया पुलिस के मुताबिक शांति निकेतन में रहने वाले 70 साल के विनोद सिंघानिया ने अपनी बहू रुचि शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विनोद का आरोप था कि रुचि ने उनके बेटे नितेश और पत्नी के साथ मारपीट की थी।

घर का सामान बाहर भेजती है बहू

शिकायत में बताया गया था कि रुचि बंगले के एक कमरे में जबरन रह रही है। घर के बाकी सदस्यों से अक्सर झगड़ती रहती है। वह टिफिन में सामान रखकर बाहर भेजती है। इस पर सास कनकलता ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद रुचि ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था।

सास को सीढ़ी से दिया धक्का

विनोद ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने बेटे नितेश को फोन करके घर बुलाया। जैसे ही नितेश घर पहुंचा तो रुचि ने उस पर और सास पर हमला कर दिया था।

उसने अपनी सास कनकलता को सीढ़ियों से धक्का दे दिया था। इससे उन्हें सिर, हाथ और पैरों में चोट आई थी। जब नितेश ने बचाव किया तो रुचि ने उसे काट लिया था। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

पहले भी इस घटना का रुचि शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही थी। अपने पति और सास-ससुर पर आरोप लगा रही थी कि वे बाउंसरों की मदद से उसे जबरन घर से निकालना चाहते हैं।

रुचि का कहना था कि कोर्ट का फैसला उसके पक्ष में है। इस मामले में पुलिस ने रुचि की तरफ से आवेदन लेकर जांच शुरू करने की बात कही थी।

8f3a8ccb-ce1
8f3a8ccb-ce1


ये खबरें भी पढ़िए...

बहू से परेशान सास ने मांगी इच्छामृत्यु, परिवार परामर्श केंद्र में सुलह की कोशिश

मध्यप्रदेश न्यूज: महिला सब इंस्‍पेक्‍टर से मारपीट, आधी रात घर में घुसे गुंडे, लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा

इंदौर न्यूज: युवक ने टैक्सी में दंपती को बनाया बंधक, पेचकस से हमला, TI की लापरवाही बेनकाब

एमपी न्यूज: भोपाल में ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • सोशल मीडिया
  • मारपीट
  • बहू
  • विजय नगर थाना
  • बहू से मारपीट का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई