इंदौर हिट एंड रन केस : BMW कार ने दो युवतियों को कुचला , एक युवती शिवपुरी की थी रहने वाली

Marut raj | Sept 15, 2024, 15:43 IST
Share
Indore hit and run case BMW car crushed two girls  the sootr
Indore hit and run case BMW car crushed two girls the sootr

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवतियां सड़क के दूसरी ओर जा गिरीं। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। कार ने अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लिया था, जिसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।

इंदौर. मध्य प्रदेश में हिट एंड रन का केस सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों की जान ले ली। घटना इंदौर की है। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। राहगीरों ने घायल युवतियों को तुरंत ही नजदीकी अलग-अलग अस्पताल में पहुंचाया, जहां दोनों ने ही दम तोड़ दिया।

खजराना इलाके की है घटना

राहगीर अनुराग ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेवी ब्लू रंग की तेज रफ्तार BMW कार नंबर CH01AU1061 तेज स्पीड से आती दिखी। कार ने होंडा एवीएटर पर जा रही दो युवतियों को बहुत तेज टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवतियां सड़क के दूसरी ओर जा गिरीं। कार का बैलेंस बिगड़ा और वह पोल से जा टकराई। इसके बाद कार ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे में घायल दोनों युवतियों को कार और दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजा गया।

लक्ष्मी शिवपुरी की थी रहने वाली

हादसे में मृतक लक्ष्मी शिवपुरी की रहने वाली थी। उसके पिता नाथूसिंह तोमर खेती- किसानी करते हैं। वह रात में अपनी सहेली दीक्षा, मयूरी और एक दोस्त के साथ मेला देखने गई थी। ये सभी लोग अलग-अलग गाड़ियों पर सवार थे। मेला देखकर लौटते समय यह हादसा हुआ।

बताया गया है कि कार ने अन्य लोगों को भी टक्कर मारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है। हादसे में मृतक अन्य युवती का नाम दीक्षा पुत्री आशोक जादौन निवासी तुलसी नगर है। घटना शनिवार देर रात की है।

Tags:
  • MP News
  • Indore road accident
  • इंदौर हिट एंड रन केस
  • indore hit and run case
  • mp hit and run case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई