इंदौर में होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने की कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग, नहीं तो करेंगे बंद
Sanjay Gupta | Mar 10, 2026, 12:11 IST
indore hotel restaurant commercial gas cylinder crisis supply
ईरान-इजरायल युद्ध से उपजे ईंधन संकट के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते अब इंदौर में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने का संकट मंडरा रहा है।
INDORE. ईरान-इजरायल युद्ध के चलते ईंधन सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है। इसी बीच कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर खबरें आ रही हैं कि होटल और रेस्टोरेंट को इसकी सप्लाई नहीं होगी।
बताया जा रहा है कि केवल अस्पताल, शिक्षण संस्थानों और प्राथमिकता वाले सेक्टर को ही ये सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके चलते बेंगलुरु में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के जरिए शटडाउन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बात को लेकर अब इंदौर में भी एसोसिएशन ने इस पर विचार शुरू कर दिया है।
इंदौर और मध्यप्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुमित सूरी ने कहा कि अभी औपचारिक रूप से हमें यह सिलेंडर देने से मना नहीं किया गया है। वहीं, आपूर्ति लगातार बनी रहेगी, यह भी स्पष्ट नहीं है।
ऐसे में हमारी मांग है कि पेट्रोलियम मंत्रालय हमारे सेक्टर को भी प्राथमिकता में रखे और कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को बनाए रखे। यदि यह सेक्टर बंद होता है, तो कई लोगों के रोजगार पर संकट आ जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि एसोसिएशन इन नए हालातों को लेकर बुधवार, 11 मार्च को बैठक करने जा रही है। पदाधिकारी देशभर की अन्य एसोसिएशनों के संपर्क में भी हैं। इसके बाद आगे मध्य प्रदेश और इंदौर को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
वहीं द सूत्र ने जब गैस कंपनियों के अधिकृत डीलरों से बात की, तो बताया गया कि औपचारिक तौर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक के आदेश नहीं हैं, लेकिन जो डिमांड भेजी जा रही है, वह स्वीकार नहीं की जा रही है।
यानी कंपनी से डीलर को होने वाली सप्लाई ही बाधित होने की आशंका है। हालांकि, कंपनियों की ओर से यह संदेश जरूर आए हैं कि अफवाह न फैलने दें और आपूर्ति जारी रहने का भरोसा दिलाएं।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: ईरान-इजरायल संघर्ष का किसानों पर असर, चावल के बाद केले की सप्लाई ठप
Iran Israel War से किसानों की बढ़ी चिंता, निर्यात पर पड़ रहा है असर
गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक
माध्यमिक खेल शिक्षक भर्ती 2024 हाईकोर्ट के आदेश के अधीन, DPI और ESB से मांगा जवाब
बताया जा रहा है कि केवल अस्पताल, शिक्षण संस्थानों और प्राथमिकता वाले सेक्टर को ही ये सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके चलते बेंगलुरु में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के जरिए शटडाउन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बात को लेकर अब इंदौर में भी एसोसिएशन ने इस पर विचार शुरू कर दिया है।
इंदौर एसोसिएशन का पक्ष
ऐसे में हमारी मांग है कि पेट्रोलियम मंत्रालय हमारे सेक्टर को भी प्राथमिकता में रखे और कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को बनाए रखे। यदि यह सेक्टर बंद होता है, तो कई लोगों के रोजगार पर संकट आ जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि एसोसिएशन इन नए हालातों को लेकर बुधवार, 11 मार्च को बैठक करने जा रही है। पदाधिकारी देशभर की अन्य एसोसिएशनों के संपर्क में भी हैं। इसके बाद आगे मध्य प्रदेश और इंदौर को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
गैस कंपनियों से मिली जानकारी
यानी कंपनी से डीलर को होने वाली सप्लाई ही बाधित होने की आशंका है। हालांकि, कंपनियों की ओर से यह संदेश जरूर आए हैं कि अफवाह न फैलने दें और आपूर्ति जारी रहने का भरोसा दिलाएं।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: ईरान-इजरायल संघर्ष का किसानों पर असर, चावल के बाद केले की सप्लाई ठप
Iran Israel War से किसानों की बढ़ी चिंता, निर्यात पर पड़ रहा है असर
गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक
माध्यमिक खेल शिक्षक भर्ती 2024 हाईकोर्ट के आदेश के अधीन, DPI और ESB से मांगा जवाब
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari